इन 10 विज्ञापनों ने सोशल मीडिया में मचाया बवाल
पूरी दुनिया में प्रचार का मार्केट कितना बड़ा इसका शायद हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। 30 सेकेंड के स्लॉट के लिए 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ से अधिक की रकम खर्च हो जाती है।
पढ़ें: मुहं में पानी आ जाएगा इन सोशल नेटवर्किंग केक देखकर
अनरूली नाम की एक मीडिया कंपनी द्वारा निकाले गए आकड़ों को देखते हुए लगता है अब प्रचार सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से ज्यादा पॉपुलर पॉपुलर हो रहे हैं। जहां पहले प्रचार केवल टीवी और इंटरनेट तक ही सीमित थे अब मोबाइल, टैबलेट के आने से इन्हें देखने वालों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
पढ़ें: ऐसे वीडियो जिन्हें देख लोटपोट हो जाएंगे आप
The Force: Volkswagen (2011)
फॉक्सवेगन के इस प्रचार में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि हम सभी चीजें नहीं कर सकते, इसमें एक बच्चे ने स्टॉर वॉर के Jedis नाम के शख्क की वेशभूषा पहन रखी है जो घर में सभी चीजों पर उसी की तरह ताकत आजमाने की कोशिश करता है लेकिन ऐसा नहीं कर पाता। आखिरी में वो फॉक्सवेगन की कार के सामने भी कुछ ऐसा ही करता है। इस प्रचार को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा शेयर किया गया।
Budweiser: 9/11 Tribute (2002)
बडवाइज़र के इस प्रचार में 9/11 में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजली दी गई है। इसे पूरी दुनिया में 3.34 मिलियन लोगों ने शेयर किया।
Budweiser: Brotherhood (2013)
2013 में बनाया गया बडवाइज़र का ये प्रचार आपको थोड़ा इमोशनल कर देगा। इसमें एक घोड़े और इंसान के बीच गहरे रिश्ते को दर्शाया गया है। इसमें पूरी दुनिया में 2.73 मिलियन लोगों ने शेयर किया।
Ram Trucks: Farmer (2013)
इस प्रचार में पॉल हार्वे की गॉड मेड ए फार्मर स्पीच को साथ कुछ तस्वीरों को जोड़ कर तैयार किया गया है जिसमें अमेरिका किसान को दिखाया गया है। इसे पूरी दुनिया में करीब 1.89 मिलयिन लोगों ने शेयर किया।
Fast and Furious 6: Big Game Spot (2013)
फास्ट एंड फ्यूरिय 2013 के इस मूवी ट्रेलर प्रचार को 1.51 मिलियन लोगों ने शेयर किया। इस फिल्म ने 799 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
Chevrolet: OK Go, "Needing/Getting" (2012)
मशहूर आल्ट रॉक बैंड के साथ बनाया गया शेवर्ले का ये प्रचार 1.25 मिलियन लोगों ने शेयर किया।
Volkswagen: The Bark Side (2012)
फॉक्सवैगन ने 2012 में भी स्टॉर वॉर मूवी से प्रेरित होकर ये प्रचार बनाया था। जिसमें ढेर सारे कुत्तों को भौकते हुए दिखा गया था, इसे 901,000 लोगों ने शेयर किया था।
Universal: Fast Five Trailer (2011)
लोग फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म के कितने दीवाने हैं इस प्रचार को देखकर आप इसका अंदाजा लगा सकते हैं। इसे 888,000 बार शेयर किया गया था।
Paramount: Star Trek Into Darkness Trailer (2013)
पेरामाउंट फिल्म की स्टार ट्रेक फिल्म का ये ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था 2013 में इसे करीब 7,00,000 लोगों ने शेयर किया था।
M&M: Sexy And I Know It (2012)
एम एंड एम चॉकलेट का 30 सेकेंड का ये प्रचार लोगों को काफी पसंद आया था इसे करीब 550,000 हजार लोगों ने शेयर किया था।


Click it and Unblock the Notifications







