भारत में धीरे धीरे हिट हो रहा है लेईको सुपर टीवी!
लेईको को भारत में पाने सुपर स्मार्ट तीन टीवी को लॉन्च किए हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। जैसे की उम्मीद थी कंपनी ने अपने टीवी से भारतीय यूज़र्स को और भारतीय मार्केट को खासा प्रभावित किया है। टीवी इंडस्ट्री में लेईको अब सस्बे स्मार्ट टीवी पेश करने वाली कंपनियों में शुमार हो गई है। जिसके बाद से अन्य टीवी कंपनियां थोड़ी मायूस जरुर होंगी।
लेईको सुपर 3 सीरीज के लॉन्च होने के एक महीने के अन्दर कंपनी ने भारत में बिग स्क्रीन टीवी के चार्ट में टॉप पर जगह बना ली है। लेईको के इंटरनल एनालिटिक्स के अनुसार कंपनी ने 50 इंच और इससे ऊपर के टीवी की मासिक सेल में 40 प्रतिशत का मार्केट शेयर पा लिया है।
ऑनलाइन सेल में न.1
लेईको सुपर टीवी की टोटल सेल से लेईको ने ऑनलाइन स्मार्ट टीवी की बिक्री में पहला स्थान पाया है। साथ ही 4के केटेगरी में भी कंपनी नंबर वन पर है।
इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट्स
लेईको का यूनीक इकोसिस्टम मॉडल इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट्स की काफी बड़ी रेंज प्रस्तुत करता है और इसके साथ ही सॉफ्टवेर और हार्डवेयर की भी शानदार सेवा देता है। लेईको सुपर टीवी लेईको की दो साल की मेंबरशिप प्रोग्राम के साथ आते हैं।
लेईको मेंबरशिप
लेईको मेंबरशिप के जरिए यूज़र भारत में मौजूद सबसे बड़ी कंटेंट लाइब्रेरी के एक्सेस पा सकते हैं।
मेंबरशिप के फायदे
जो कि 2000 तक फुल एचडी/एचडी बॉलीवुड हॉलीवुड फिल्में, 100 से ज्यादा सॅटॅलाइट टीवी चंनेर, 3.5 मिलियन गानें और 50 से अधिक लाइव कॉन्सर्ट का लाभ देती है।
अभी तो बस शुरुआत है!
लेईको टीवी ने भारत में अभी बस अपनी शुरुआत की ही है और तभी से कंपनी ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications