ChatGPT का अपडेटेड वर्जन है खास, इमेज की देगा पूरी जानकारी
ChatGPT वर्तमान में सुर्खियों में बना हुआ है और डेली नए-नए अपडेट्स अपने यूजर्स के लिए पेश करता है। हाल ही में ChatGPT के OpenAI ने 11 अप्रैल 2024 को अपने सबसे एडवांस AI लैंग्वेज मॉडल GPT-Turbo में एक नया अपडेट लाने की घोषणा की है। AI (Artificial Intelligent) को अब विजन से जुड़ी क्षमताओं की भी प्राप्ति हो चुकी है, जिसकी मदद से ChatGPT में मल्टीमीडिया इनपुट को एनालाइज करने की सुविधा प्राप्त होती है। वहीं इस सुविधा से ChatGPT इमेज को एनालाइज भी कर सकता है और उसके इनसाइट्स भी यूजर्स को दिखा सकता है।
ChatGPT का यह नया फीचर API में डेवलपर्स के साथ-साथ ChatGPT के माध्यम से जुड़े सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। OpenAI के डेवलपर्स ने X (Twitter) पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए ChatGPT के GPT-4 Vision की घोषणा की है। पोस्ट में बताया गया है कि Vision के साथ GPT-4 Turbo अब से API में भी मौजूद है और इसमें यूजर्स JSON मोड एवं फंक्शन कॉलिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

GPT-4 Turbo किसी भी इमेज को एनालाइज कर सकता है और यूजर्स को इसके बारे में पूरी जानकारी दे सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि दुनियाभर के सारे बड़े ब्रांड्स इस अपडेटेड API का यूज कर सकते हैं।
बेंगलुरु में मौजूद Healthfy Me अपने कस्टमर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ट्रैकिंग मैक्रोज को आसान बनाने के लिए विजन क्षमताओं के साथ अपने अपडेटेड API का यूज कर रहा है। इस सुविधा की मदद से यूजर्स को अपने कैमरे को अपने खाने की ओर घुमाना होगा और फिर AI मॉडल मैक्रोज को सुझाव देगा कि खाना खाने के बाद आपको टहलने की आवश्यकता है या नहीं। ChatGPT का यह कमाल का GPT-4 Vision, फीचर प्लस के यूजर्स के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
यदि आप ChatGPT के प्लस फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं तो आपको बता दें कि ChatGPT Plus एक पेड सर्विस है, जिसके लिए यूजर्स को 20 डॉलर मंथली खर्च करने पड़ते हैं। इसी के साथ ChatGPT का यह अपडेटेड वर्जन शुरू होने के बाद यूजर्स किसी भी इमेज को ChatGPT में भेजेंगे, तो उस इमेज से जुड़ी पूरी डिटेल्स और इनसाइट्स का पता लगाया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप ChatGPT में लाल किला की इमेज सेंड करेंगे, तो लाल किला कहां पर स्थित है, इसे कब बनाया गया था आदि जानकारी आपके समक्ष उपलब्ध हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







