5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y35m स्मार्टफोन लॉन्च; कम कीमत में मिलेगी 12GB रैम

वीवो ने Y सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने चुपचाप अपने नए बजट स्मार्टफोन के रूप में वीवो Y35m लांच किया है। Y35m एक 5G स्मार्टफोन है और मीडियाटेक SoC के साथ आता है। फोन चीन के बाहर अन्य बाजारों में लॉन्च होगा या नहीं कंपनी ने इसके बारे में किसी भी विवरण की पुष्टि नहीं की है।
Y35m फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। इसके पिछले हिस्से पर दो बड़े सर्कुलर कटआउट हैं। डिवाइस को कई स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया है। टॉप-एंड स्टोरेज विकल्प 8GB तक रैम प्रदान करता है। आइए एक नजर डालते हैं वीवो वाई35एम की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च के वक्त घोषित अन्य जानकारियों पर।
Vivo Y35m की कीमत
Vivo Y35m को तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल चीन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है। इसकी कीमत CNY 1399 (लगभग 16,700 रुपये) है। 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम का विकल्प है, जिसकी कीमत CNY 1599 (लगभग 19,100 रुपये) है। फोन 8GB + 128GB स्टोरेज विकल्प के साथ भी आता है, जिसकी कीमत CNY 1699 (लगभग 20,300 रुपये) है।
Vivo Y35m की स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस को दो कलर ऑप्शन- स्टारी ब्लैक और स्टार ऑरेंज में लॉन्च किया गया है। Y35m में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। यह 720 x 1600 पिक्सल के एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.51 इंच के आईपीएस एलसीडी के साथ आता है। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट है। टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच है। स्क्रीन के चारों ओर काफी पतले बेज़ल हैं लेकिन चिन थोड़ी मोटी है। रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है। यह 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ आता है। इसके बगल में एलईडी फ्लैश लगा है। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर है।
वीवो Y35m के फीचर
फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 एसओसी चिपसेट दिया गया है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, वीवो ने 8GB तक रैम के साथ डिवाइस लॉन्च किया है। आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ा सकते है। फोन में 5000mAh की बैटरी है। यह बॉक्स से बाहर 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Y35m डुअल सिम, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस आदि को सपोर्ट करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। बायोमेट्रिक्स के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक है।


Click it and Unblock the Notifications








