Home
News

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी शाओमी, नंबर वन पर कौन...?

शाओमी कंपनी ने पिछले कुछ सालों में कुछ खास नाम कमाया है। भारत समेत पूरी दुनिया में शाओमी ने अपने स्मार्टफोन को पहुंचाया है जिसकी वजह से कंपनी ने पूरी दुनिया में अपना नाम प्रसिद्ध कर लिया है। एक ताजा आकंडों के मुताबिक शाओमी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनी शाओमी, नंबर वन पर कौन...?

आईडीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में चीन स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने 10 करोड़ स्मार्टफोन शिपमेंट के आंकड़े को पार कर लिया है। साल 2018 में शाओमी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन व्यापार में 32.2% की बढ़ोतरी की है। जिसकी वजह से शाओमी कंपनी आईडीसी की सालाना रिपोर्ट में चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। आपको बता दें कि मार्केट रिसर्च फर्म ने 2018 में स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट सेल्स का आंकड़ा भी जारी किया था।

आपको बता दें कि ग्लोबली स्मार्टफोन कंपनी की लिस्ट में सबसे ऊपर और नंबर वन पर सैमसंग कंपनी है। वहीं दूसरे नंबर पर अमेरिका की कंपनी एप्पल है। इसके बाद तीसरे नंबर पर हुवावे कंपनी है। हुवावे कंपनी के बाद चौथे नंबर पर शाओमी का नंबर आता है। इस लिस्ट में शाओमी के बाद पाँचवे नंबर पर ओप्पो कंपनी का नाम आता है।

शाओमी कंपनी ने एक ट्वीट करके आईडीसी के आंकड़े को शेयर किया है। जिसे हम भी यहां अटैच कर रहे हैं। इन आंकड़ों में आप देख सकते हैं कि बीते वर्ष 2018 में सैमसंग और एप्पल कंपनियों के स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं चीन की स्मार्टफोन कंपनियां हुवावे, शाओमी और ओप्पो ने अच्छा और सफल बिजनेस करके अपनी स्मार्टफोन कंपनियों को ऊपर लाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मौजूदा और नए वर्ष 2019 में चीनी स्मार्टफोन कंपनियां अपने व्यापार को बढ़ाती है या सैमसंग और एप्पल जैसी पुरानी और दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियां कुछ नए तकनीक के साथ मार्केट में वापसी करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company has earned some special name in the last few years. Shomomi has brought its smartphone to the whole world including India, due to which the company has made its name known all over the world. According to one fresh source, Shamoi has become the world's fourth largest smartphone company.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X