Home
News

Modi जी की बेटी का ट्रेलर रिलीज: फिल्म ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, ट्विटर पर बना रहे लोग मीम्स

आज के समय में ट्विटर पर कुछ भी ट्रेंड कर सकता है। आपको बता दें कि एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है मोदी जी की बेटी है। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सोमवार को ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हैशटैग #ModiJiKiBetiTrailer के साथ ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद यूजर्स ट्विटर पर ट्विट करते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Modi जी की बेटी का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

इस फिल्म का पोस्टर 16 सितंबर को रिलीज किया गया था। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन कर रहे एडी सिंह ने बताया कि फिल्म में विक्रम कोचर, तरुण खन्ना, पितोबाश त्रिपाठी और अवनि मोदी मुख्य भूमिका में नजर आएगें।

फिल्म की कहानी एक लड़की पर केंद्रित

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक लड़की पर केंद्रित है जो खुद को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बताती है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी बनने की ट्रेनिंग देने वाले दो लोगों को हो जाती है। दोनों आतंकवादी उसे पीएम मोदी की बेटी समझ कर उसका अपहरण कर लेते हैं। बाकी की कहानी आप 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख कर समझ सकते हैं।

फिल्म के डायलॉग्स कुछ इस तरह

आपको बता दें कि इस फिल्म के कुछ डायलॉग्स हैं, जिसे सुन आपको हंसी आ जाएगी। फिल्म में आतंकवादी कहता अगर हम मोदीजी की बेटी का अपहरण कर ले तो मोदीजी हमें कश्मीर दें देगें। फिल्म में आतंकवादियों ने चाय का भी जिक्र किया है। फिल्म की कहानी आगे कैसी होगी ये तो देखने के बाद ही पता चल सकेगी।

Modi जी की बेटी का ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रेंड

पोस्टर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फ‍िल्‍म सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। अभी तक यूट्यूब पर इसे कई लाख व्‍यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स ने खूब मीम्‍स भी बनाए हैं जिसे देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। आप भी इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं। वैसे इस फ‍िल्‍म में पाकिस्‍तान का जमकर मजाक उड़ाया गया है।

बता दें कि लोगों को काफी दिनों से किसी अच्छी कॉमेडी फिल्म के आने का इंतजार था। जो अब लग रहा है कि पूरा हो जोएगा। कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें कॉमेडी फिल्म ही अच्छी लगती है.

Best Mobiles in India

English summary
Let us tell you that a film is coming whose name is Modi ji's daughter. The film will be released in theaters on October 14. As soon as the trailer was released on Monday, it started trending on social media with the hashtag #ModiJiKiBetiTrailer.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X