WhatsApp पर बन रहा था केंद्रीय रक्षा मंत्री की हत्या करने का प्लान, दो लोग गिरफ्तार
सोशल मीडिया से लोगों को जितनी सुविधाएं मिलती हैं उतने ही क्राइम संबंधी गतिविधियों भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज के फैलने का सिलसिला तो बढ़ा ही है साथ में अब मंत्रियों के हत्याओं की साजिश भी चलने लगी है। जी हां आपने सही सुना कि व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया ऐप पर देश के मंत्रियों और नेताओं की हत्या करने की साजिशें भी रची जाती है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें व्हाट्सऐप पर एक केंद्रीय मंत्री की हत्या की साजिश करने की बात की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप पर हत्या की साजिश किसी आम मंत्री नहीं बल्कि देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ ही चल रही थी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की हत्या के बारे में कथित तौर पर बातचीत करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों व्यक्तियों को निर्मला सीतारमण के लिए जिले पिथौरगढ़ के धारचूला से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण इसी जगह पर सोमवार को एक मेगा मेडिकल इवेंट का उद्घाटन करने के लिए आई थी और उन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी रक्षा मंत्री के आने से पहले की गई।
पिथौरगढ़ के एसपी रामचंद्र राजगुरू ने कहा कि रक्षा मंत्री को सोमवार को वहां जाकर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने था और रविवार की रात को दो व्यक्ति व्हाट्सऐप के जरिए उनकी हत्या की बातें कर रहे थे। जिसके बाद रविवार को रक्षा मंत्री के आने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों के बारे में जानकारी जमा की जा रही है कि इन दोनों के पास कोई हथियार हैं या नहीं या फिर इनका कोई क्राइम रिकॉर्ड है या नहीं। वहीं व्हाट्सऐप के ग्रुप एडमिन के बारे में भी बात की जा रही है।
आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण ने कहा की हत्या के बारे में व्हाट्सऐप ग्रुप पर इन दोनों में से एक व्यक्ति ने कहा था कि, "मैं शूट करुंगा सीतारमण को, कल उसका आखिरी दिन होगा. "जिला एसपी ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है लेकिन अभी तक की परिस्थिति को देखकर लग रहा है कि दोनों नशे की हालत में ऐसा बोल रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications