Home
News

रोबोट डॉग जो 30 फुट तक आग उगलता है

By Roith

मिलिए थर्मोनेटर से, ओहायो की एक कंपनी थ्रोफ्लेम ने इस खास तरह के रोबोट को बनाया है जो 30 फुट की रेंज तक आग उगलता है। कंपनी इसे "पहला फ्लेमथ्रोअर-वील्डिंग रोबोट डॉग" बता रही है और इसका नाम रखा है थर्मोनेटर। थ्रोफ्लेम, क्लीवलैंड की एक कंपनी जो फ्लेमथ्रोअर्स बनाने और बेचने के लिए जानी जाती है, अगर आप फ्लेमथ्रोअर्स का नाम पहली बार सुन रहे हैं तो ये एक तरह के जेट स्‍प्रे होते हैं जिनमें पानी की जगह आग निकलती है।

थर्मोनेटर को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये 30 फुट तक आग छोड़ सकता है, इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्‍ट‍िविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं और पूरा रोबोट रिर्चाजेबल बैटरी पर रन करता है जो एक बार चार्ज होने पर इसकी बैटरी एक घंटे की बैटरी लाइफ देती है।

रोबोट डॉग जो 30 फुट तक आग उगलता है

थर्मोनेटर रोबोट डॉग क्या-क्‍या कर सकता है?

थर्मोनेटर में लाडार मैपिंग, लेजर लाइट के अलावा कई तरह के सेंसर लगे हुए है जो किसी भी तरह की स्‍थिति के लिए इसे सक्षम बनाते हैं। कंपनी का कहना है इस रोबोट डॉग से बर्फ हटाने का काम भी लिया जा सकता है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो एक थर्मोनेटर को खरीदने के लिए 9,420 यूएस डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।

क्या फ्लेमथ्रोअर को कोई भी खरीद सकता है?

इस सवाल का जवाब थोड़ा जटिल है। अगर बात करे तो मैरीलैंड को छोड़कर सभी जगहों पर फ्लेमथ्रोअर वैध हैं। इन्हें एक खतरनाक उपकरण माना जाता है, जिसका मतलब है ये विस्फोटक पदार्थ की श्रेणी में रखा गया है जो किसी भी इंसान को चोट या संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकता है।

वहीं मैरीलैंड के कानून के अनुसार अगर आप 10 फुट या उससे अधिक की दूरी तक आग फेंकने वाले फ्लेमथ्रोअर लेते हैं तो इसके लिए राज्य के अग्निशमन प्राधिकरण से अनुमति लेनी पड़ती है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार। पहले ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स ने कहा था कि फ्लेमथ्रोअर की खरीद और कब्जे से जुड़ा कोई नियम नहीं है, वहीं भारत की बात करें यहां पर फ्लेमथ्रोअर की कोई डिमांड नहीं है और नहीं इसे लेकर कोई कानून है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A Cleveland company unveils Thermonator, the world's first flamethrower-wielding robot dog capable of shooting flames up to 30 feet, featuring WiFi, obstacle avoidance, and lidar mapping.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X