Flipkart पर कम कीमत में मिल रहे हैं ये चुनिंदा स्मार्टफोन
Flipkart Big Billions Days सेल दो दिन बाद शुरू होने वाली है। यह मेगा सेल 23 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में आपको स्मार्टफोन पर कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इस सेल में कम बजट में आप अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। वहीं इस सेल में आप और भी कई डिवाइस खरीद सकते हैं जिस पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.

अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी सुविधा के हिसाब से हम 10 5G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको इस सेल में दो हजार रुपये सस्ता मिल जाएगा।
Redmi Note 10T 5G
Redmi के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान आप सिर्फ 11,699 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। फोन में 6.56 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।
POCO M4 Pro 5G
Poco के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान महज 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। बता दें कि फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को 3 कलर ऑप्शन, पावर ब्लैक, कूल ब्लू और पोको येलो में लॉन्च किया गया है।
Infinix Note 12 Pro 5G
Infinix के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान महज 12,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 108MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन पर आपको छूट भी दी जा रही है.
Samsung Galaxy F23 5G
फ्लिपकार्ट ने टीज किया है कि सैमसंग के इस 5जी फोन की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy F23 5G को दो रंगों एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन में लॉन्च किया गया था।
POCO M4 5G
Poco के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान महज 9,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू और येलो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Infinix Note 12 5G
Infinix के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान 10,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन कीमत 19,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 6GB रैम, 64GB स्टोरेज, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है, पहला फोर्स ब्लैक और दूसरा स्नोफॉल व्हाइट।
Realme 9 5G
Realme के इस 5जी स्मार्टफोन को सेल के दौरान आप 12,999 रुपये में खरीदा सकते हैं। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें Stargaze White और Meteor Black है।
Motorola G62 5G
Motorola के इस 5जी स्मार्टफोन को सेल के दौरान महज 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है, मिडनाइट ग्रे और फ्रॉस्टेड ब्लू।
POCO X4 Pro 5G
Poco के इस 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान महज 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Poco X4 Pro 5G को लेज़र ब्लैक, लेज़र ब्लू और पोको येलो कलर ऑप्शन में लाया गया है।
Realme 9 Pro 5G
Realme के इस 5जी स्मार्टफोन को सेल के दौरान मात्र 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक फोन के बेस वेरिएंट की एमआरपी 21,999 रुपये है। फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले, 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








