OnePlus 15 को तगड़ी टक्कर दे रहे ये 5 स्मार्टफोन, परफॉर्मेंस और डिजाइन धांसू!
OnePlus ने 2025 में अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है। स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7300mAh की पावरफुल बैटरी, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
लेकिन अच्छी खबर यह है कि बाजार में ऐसे कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जो OnePlus 15 को सीधे टक्कर देते हैं- वो भी कम या लगभग समान कीमत पर। अगर आप OnePlus 15 के बराबर या उससे भी बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यहां 2025 के 5 सबसे दमदार अल्टरनेटिव मौजूद हैं।

Samsung Galaxy S25 (₹63,640)
Samsung का यह फ्लैगशिप 6.2-इंच LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits ब्राइटनेस के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 8 Elite चिप और ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम इसे OnePlus 15 का सबसे मजबूत विकल्प बनाते हैं। फोन में एआई फीचर्स का मजा भी मिलता है।
Vivo X200 (₹65,999)
6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 9400 प्रोसेसर और Zeiss-ट्यूनड ट्रिपल 50MP कैमरे इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में यह फोन OnePlus 15 को कड़ी चुनौती देता है। कैमरा लवर्स के लिए यह फोन बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है।
iPhone 16e (₹48,990)
Apple का यह किफायती लेकिन दमदार iPhone 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, A18 चिप और 48MP Dolby Vision कैमरा के साथ आता है। iOS 18 और सैटेलाइट सपोर्ट इसे बेहद भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
iQOO 13 (₹54,999)
iQOO 13 में 6.82-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिप, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6150mAh बैटरी इसे परफॉर्मेंस-किंग बनाते हैं।
Realme GT 7 Pro (₹50,999)
6.78-इंच LTPO AMOLED, Snapdragon 8 Gen 3 Elite चिप, 50MP OIS कैमरा और 5800mAh बैटरी के साथ यह फोन शानदार स्पीड, पावर और स्टोरेज (1TB तक) ऑफर करता है। कीमत के लिहाज से यह सबसे वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन्स में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications