OnePlus 6 से Moto G6 Plus तक, इस महीने लॉन्च होने जा रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
इस साल की शुरुआत में ही कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि साल के मिड में आने पर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोन लॉन्च होने का सिलसिला कुछ रुक सा गया है, तो बता दें कि मई महीने में वनप्लस और मोटो से लेकर एलजी जैसी कई कंपनियां लॉन्च करने जा रही हैं।
अगर आप दमदार फीचर्स के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। करीब 10 स्मार्टफोन ब्रांड इस महीने अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में।

LG G7 ThinQ-
ये एलजी का नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन है। कंपनी इस फोन को 2 मई को न्यूयॉर्क में लॉन्च करने जा रही है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते हुए एलजी भी इस स्मार्टफोन को नॉच के साथ पेश करेगी। इस फोन में एक गूगल असिस्टेंज बटन होगा साथ ही एआई बेस्ट कैमरा के साथ आएगा। इस फोन में 64-bit क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर 845 है।
OnePlus 6-
वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस फोन में फ्लैगशिप फीचर्स दिए हैं और मार्केट में इस फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कई रूमर्स सामने आ चुके हैं। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस वेरिएंट की कीमत 48800 रुपए होगी। वनप्लस 6 में 6.2 इंच का ऐमोलेड कैपेसिटिव QHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Nokia X-
एचएमडी ग्लोबल भी इस महीने अपने स्मार्टफोन रेंज का विस्तार करने जा रही है। 16 मई को Nokia X या Nokia X6 चाइना में लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन की लॉन्च डेट चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo ने कंफर्म की है। ये फोन भी ऐपल आईफोन एक्स की तरह नोच के साथ आएगा। इस फोन में ग्लास बैक पैनल दिया होगा। कंपनी इस फोन को रैम, प्रोसेसर और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश करेगी। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 636 SoC प्रोसेसर और 6GB रैम दी है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 128GB जीबी का होहा। इस फोन में मीडियाटेक हीलिओ Helio P60 SoC प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज होगा।
Xiaomi Mi A2-
इस फोन लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को मई में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 5.99 इंच का एफएचडी प्लस डिसप्ले होगा। 660स्नैपड्रेगन ओक्टाकॉर प्रोसेसर, 6GB/4GB रैम, और 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376 सेंसर होगा। इस फोन में 3010mAh कीबैटरी होगी, जो 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Xiaomi Redmi S2-
शाओमी इस महीने अपना एक और मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा 6 इंच का HD+ डिस्प्ले और स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर होगा। ये फोन एंड्रइड 8.1 ऑरियो पर चलेगा। रैम और स्टोरेज की बात करें, तो कंपनी इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश करेगी, जिसमें 2GB रैम + 16GB स्टोरेज, 3GB रैम+32GB स्टोरेज और 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज होगा। इस फोन को सबसे पहले कंपनी चाइना में आने वाले हफ्तों में लॉन्च करेगी।
Honor 10-
इस फोन को कंपनी ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है इस महीने की 15 तारीख को लंदन में। इस फोन में 5.84 इंच का फुल HD+ डिसप्ले, किरिन 970 SoC, 6GB रैम, और डुअल रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा इस फोन में सिंगल फ्रंट कैमरा है। ये फोन 3400mAh बैटरी के साथ आएगा और इसकी कीमत करीब 30,000 रुपए होगी।


Click it and Unblock the Notifications








