तो इसलिए सबसे फ़ास्ट है रिलायंस जियो 4जी!
एयरटेल 4जी के बारे में तो आप जानते ही होंगे, कुछ समय पहले तक कंपनी के 4जी विज्ञापन हर टीवी चैनल पर छाए हुए थे। यहाँ तक की विज्ञापन में दिखाई वाली अभिनेत्री साशा छेत्री एयरटेल 4जी गर्ल के नाम से फेमस हो गई थी। साथ ही कई लोग एयरटेल 4जी के विज्ञापन से परेशान हो चुके थे। लेकिन अब मामला कुछ और है। एयरटेल के एड से लोगों को राहत मिली है, लेकिन 4जी की दुनिया में रिलायंस जियो अब तहलका मचा रहा है।
रिलायंस जियो 4जी का इस्तेमाल अब हर कोई करना चाहता है। खासकर कंपनी द्वारा दीए जा रहे प्रीव्यू ऑफर का लाभ हर यूज़र उठाना चाहता है। रिलायंस सैमसंग, एलजी, आसुस, पैनासॉनिक, माइक्रोमैक्स, टीसीएल, लावा, कार्बन सहित कई अन्य मोबाइल कंपनियों के 4जी स्मार्टफोन पर अपना प्रीव्यू ऑफर दे रही है।
रिलायंस के आकर्षक ऑफर के चलते अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी एक से एक ऑफर पेश कर रही हैं। साथ ही अपन मोबाइल डाटा की लिमिट को बढ़ा रही हैं। लेकिन इतनी सुर्खियां बटोर रहा रिलायंस जियो कहीं न कहीं बाजी मरते हुए दिखाई दे रहा है। आज हम बात कर रहे हैं एयरटेल और रिलायंस जियो के 4जी में अंतर की। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।
एयरटेल ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस के लिए 15 देशों में 2300MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करता है, जिसमें से भारत में 22 सर्किल हैं जहाँ कंपनी 4जी सेवा देती है। यह सभी जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर 4जी LTE बैंड 1800MHz है। हाल ही में हुए एक सर्वे में कहा गया है कि पूरी दुनिया में करीब 44 प्रतिशत 4जी नेटवर्क 1800MHz बैंड पर चलते हैं। साथ ही 2300MHz से कहीं ज्यादा एडवांटेज 1800MHz बैंड में है। 1800MHz में 2300MHz से 30 प्रतिशत कम टावर्स की जरुरत होती है। भारत जैसे देशों में अंडरडेवेलोप डिवाइस इकोसिस्टम है, तो 1800MHz बैंड नेटवर्क होना बेहतर है। यह दोनों में सबसे बड़ा अंतर है। एयरटेल TDD-LTE टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है, जबकि रिलायंस पहले ही 1800MHz बैंड के साथ FDD-LTE टेक्नोलॉजी यूज़ कर रहा है। आज तक जितन एभि सर्वे किए गए हैं उनके अनुसार TDD की तुलना में, ऐसे काफी अधिक डिवाइस हैं जो FDD में 1800MHz सपोर्ट करते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि एक ओर जहाँ एयरटेल सभी तीन नेटवर्क 2G, 3G और 4G LTE में अपनी सुविधाएं दे रहा है वहीं रिलायंस केवल 4G LTE ऑफर करता है। सारा विवाद आकर इस बात पर खतम हो जाता है कि रिलायंस जियो की डाउनलोडिंग स्पीड एयरटेल 4जी से काफी तेज है।
दोनों नेटवर्क किस बैंड पर काम करते हैं
रिलायंस के पास पूरे देश में 2300MHz स्पेक्ट्रम का एक्सेस है। इसके अलावा कंपनी के पास 10 सर्किलों के लिए 800MHz स्पेक्ट्रम भी हैं और साथ ही छह सर्किलों के लिए 1800MHz स्पेक्ट्रम हैं।
1800MHz बैंड सबसे ज्यादा पॉपुलर 4जी बैंड है
2300MHz से बेहतर क्यों है 1800MHz
TDD/FDD इकोसिस्टम
TDD डिवाइस से ज्यादा हैं FDD डिवाइस
रिलायंस जियो केवल 4G LTE ऑफर करता है
रिलायंस जियो में है बेहतर डाउनलोडिंग स्पीड


Click it and Unblock the Notifications








