अब यूट्यूब पर नहीं दिखाये जाएँगे ये Ads
गूगल ने एक नया फैसला लिया है। जी हाँ, अब यूट्यूब पर राजनीति, शराब, नुस्खे वाली दवाओं और जुए से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रकार अब होमपेज पर अल्कोहल, डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवाओं और जुए को दर्शाने वाले या उससे संबंधित विज्ञापनों की अनुमति नहीं होगी। जबकि पोलिटिकल एडवर्टाइज़मेंट जो कार्यालय के लिए एक उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, उन्हें भी पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा, लेकिन राजनीतिक मुद्दों से संबंधित अन्य लोगों की समीक्षा मामले-दर-मामले की जाएगी।

गौरतलब हो कि यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हैं, जहां करोड़ों यूजर्स अलग-अलग प्रकार का कंटेन्ट देखते है। और इस दौरान उन्हें वीडियो के दौरान एड भी दिखाई देते है। हालांकि अभी भी एड आएंगे लेकिन इन श्रेणी पॉलिटिक्स, अल्कोहल, डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवाओं और जुए को दर्शाने वाले एड को होमपेज पर नहीं दिखाया जाएगा।
क्यों दिखाये जाते है यूट्यूब पर एड
यूट्यूब पर विज्ञापन दिखाना का कारण कमाई का जरिया है। जो लोग यूट्यूब पर वीडियो डालते है वो कमाई करने के लिए यूट्यूब वीडियो को मोनेटाइज़ करते है जिससे वीडियो से थोड़ा बहुत पैसा बन सकें। इसके बाद गूगल इसमें एड दिखाता है।
इसी बीच सोमवार को Google के प्रवक्ता ने हॉलीवुड रिपोर्टर को बताया, "हम नियमित रूप से अपनी विज्ञापन आवश्यकताओं की समीक्षा करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे विज्ञापनदाताओं और यूजर्स दोनों की जरूरतों को संतुलित करते हैं।" "हमें विश्वास है कि यह अपडेट हमारे द्वारा पिछले साल मास्टहेड आरक्षण प्रक्रिया में किए गए परिवर्तनों पर आधारित होगा और यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।"
इस तरह अब अब YouTube पर राजनीति, शराब, नुस्खे वाली दवाओं और जुए से संबंधित विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। और अब होमपेज पर अल्कोहल, डॉक्टर के पर्चे पर मिलने वाली दवाओं और जुए को दर्शाने वाले या उससे संबंधित विज्ञापनों की अनुमति नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications







