Home
News

Samsung Galaxy S24 Ultra को टक्कर देते हैं ये कैमरा स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

स्मार्टफोन खरीदते समय अगर कैमरा क्वालिटी सबसे बड़ा फैक्टर है तो Samsung Galaxy S24 Ultra ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है। मार्केट में कई ऐसे फ्लैगशिप फोन्स मौजूद हैं जो दमदार कैमरा सेटअप, हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं 6 बेस्ट कैमरा फोन्स जो Samsung Galaxy S24 Ultra के बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं।

ये हैं 6 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन

1. Google Pixel 10 Pro XL (₹1,24,999)

Google का Pixel सीरीज हमेशा से कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर रहा है। Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले और Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। इसमें ट्रिपल 50MP+48MP+48MP बैक कैमरा और 42MP सेल्फी कैमरा है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देता है।

ये हैं 6 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन

2. Xiaomi 15 Ultra (₹1,09,999)

Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसका कैमरा सेटअप 50MP+200MP+50MP+50MP का है और फ्रंट में 32MP कैमरा है। यह कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy S24 Ultra का मजबूत प्रतिद्वंदी है।

3. Oppo Find X8 Pro (₹92,999)

Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 9400 चिपसेट मिलता है। इसमें क्वाड 50MP कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस दोनों में Galaxy S24 Ultra को टक्कर देता है।

4. Vivo X200 Pro (₹86,400)

Vivo X200 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप 50MP+200MP+50MP का है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए शानदार ऑप्शन है।

5. iPhone 17 Pro (₹1,34,900)

Apple का iPhone 17 Pro 6.3-इंच XDR OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और A19 Pro प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ट्रिपल 48MP प्राइमरी कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Galaxy S24 Ultra का सबसे नजदीकी कैमरा राइवल माना जा रहा है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। फोन नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आया है।

ये हैं 6 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन

6. OnePlus 13 (₹64,999)

OnePlus 13 में 6.82-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। इसमें ट्रिपल 50MP बैक कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन कम बजट में Ultra-जैसा कैमरा एक्सपीरियंस देता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X