Home
News

सस्ते हो चुके हैं सैमसंग के ये 10 बजट स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

By Neha
Nokia 6 Smartphone Price, Feature and Availability - GIZBOT Hindi

नए साल के मौके पर साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने 10 स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है। अगर आप अपने लिए स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है, जब आप शानदार फीचर्स के साथ सैमसंग स्मार्टफोन खऱीद सकते हैं।

बता दें कि दिसंबर से अभी तक कई स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने हैंडसेट की कीमत में कटौती की है। फेस्टिव सीजन और नई साल के मौके पर कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई डिस्काउंट औऱ ऑफर्स दे रही हैं।

यहां हम आपके लिए सस्ते हुए सैमसंग स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में न सिर्फ बजट, बल्कि हाई रेंज औऱ फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी शामिल हैं।

सस्ते हो चुके हैं सैमसंग के ये 10 बजट स्मार्टफोन, जानें नई कीमत

पहले बात करते हैं सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में। सैमसंग Galaxy S7 Edge के 128GB वेरिएंट की कीमत पर 13000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग Galaxy S7 पर 4,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy S8 पर 4,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 53,9000 रुपए में खरीद सकते हैं।

सैमसंग Galaxy S8 Plus स्मार्टफोन 6,000 रुपए सस्ता हो चुका है। प्राइस कट के बाद ये 58,900 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा बजट स्मार्टफोन की बात करें, तो Galaxy A9 Pro पर 3,910 रुपए, Galaxy A5 2017 पर 4,243 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग Galaxy j2 Ace स्मार्टफोन को 786 रुपए डिस्काउंट के बाद खऱीद सकते हैं।

Galaxy C9 Pro को 36,900 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन पर 5,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। प्राइस कट के बाद आप इस स्मार्टफोन को 31,900 रुपए कीमत के साथ खरीद सकते हैं। Galaxy C9 Pro को 29,900 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 2000 रुपए डिस्काउंट मिल रहा है।

सैमसंग की डिस्काउंट लिस्ट में मौजूद इन स्मार्टफोन को आप ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी खऱीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
These Samsung smartphones get a price cut in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X