इन फोन के साथ नहीं मिल रहा चार्जर, नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले देखें लिस्ट
नया स्मार्टफोन हो और उसके साथ चार्जर मिले तो कैसा लगेगा आप को?. आज हम आप को बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी कंपनी हैं जो स्मार्टफोन के साथ चार्जर देना बंद कर दी हैं. अब आप को अपने नये फोन के लिए अलग से चार्जर लेना होगा. इस लाइन में सबसे पहले, Apple ने पर्यावरण का हवाला देते हुए अपने iPhones के साथ चार्जर देना बंद कर दिया, तो वहीं सैमसंग ने इसका पालन करते हुए चार्जर देना बंद कर दिया. वहीं इन दोनों कंपनियों के बाद नथिंग ने भी अपना पहला फोन बिना चार्जर के लॉन्च किया है. अब Oppo और Xiaomi भी चार्जर देना बंद कर रहे है.

iPhone से लेकर iPad तक, Apple चार्जर उपलब्ध नहीं
अब आप को Apple अपने किसी भी डिवाइस के साथ चार्जर नहीं देगा. iPhone से लेकर iPad तक, Apple चार्जर नहीं देता है. एपल के डिवाइस के साथ आपको सिर्फ एक चार्जिंग केबल मिलेगी जो टाइप-सी से लाइटनिंग तक होगी यानी इस केबल को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक एडॉप्टर भी खरीदना होगा. इससे पहले Apple ने अपने मोबाइल फोन के साथ हेडफोन देना बंद किया था.
Samsung Galaxy F13, Galaxy M13 पर मिल रहा चार्जर
Samsung की बात करें तो सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस के साथ पहले से ही चार्जर उपलब्ध नहीं था और इस साल कंपनी ने सस्ते फोन के साथ भी चार्जर देना बंद कर दिया है. हालांकि सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy F13, Galaxy M13 को लॉन्च किया है. जिसके साथ चार्जर मिलता है. वहीं सैमसंग के जिन फोन के साथ चार्जर नहीं आते हैं उनमें से Galaxy S22 Series, Galaxy Fold 4, Galaxy Flip 4, Samsung Galaxy F23 5G, Samsung Galaxy M53 5G जैसे फोन शामिल हैं.
Xiaomi और Redmi
Xiaomi की बात करें तो Xiaomi ने Redmi Note 11SE के साथ भारतीय बाजार में चार्जर नहीं देना शुरू कर दिया है. इसके चार्जर की कीमत 499 रुपये है लेकिन चार्जर को फोन के साथ खरीदें और यह आपको 199 रुपये में मिलेगा. इससे पहले Xiaomi और Redmi ने अपने मोबाइल फोन के साथ हेडफोन देना बंद किया था.
Nothing Phone 1
नथिंग ने अभी तक एक ही फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है जो कि Nothing Phone 1 है. नथिंग इस फोन के साथ चार्जर नहीं देता है और हाल ही में कंपनी ने इस फोन की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया है.
Google अपने किसी भी Pixel फोन के साथ चार्जर नहीं देता है. हाल ही में Google Pixel 6A लॉन्च किया गया है जिसके साथ चार्जर नहीं दिया गया. Google Pixel 6a की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की है.
आप को बता दें कि आप जब भी किसी कंपनी का नया स्मार्टफोन खरीदने जाए तो पहले उसके बारे में सब सही से जान ले ताकि आप को कोई दिक्कत न हो सके.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications