इन यूजर्स को फ्री में मिलेगी Google के Gemini AI की सुविधा, काम को आसान बनाने के साथ समय की होगी बचत
Google बहुत जल्द ही अपने करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री में Gemini AI की सुविधा देने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी अपने Artificial Intelligence टूल को Gmail ऐप के लिए जल्द ही रोलआउट कर सकता है।
Gmail यूजर्स Google के इस जेनरेटिव AI टूल का इस्तेमाल E-mail से लेकर Gmail तक में कर सकेंगे। इस टूल की वजह से इन यूजर्स का काम आसान हो जाएगा और समय की बचत करने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने इस साल आयोजित हुए Google I/O 2024 में अपने AI Tool के इस्तेमाल को बढ़ाने का ऐलान किया था।

फ्री में इस्तेमाल की मिलेगी सुविधा
AI का बढ़ता इस्तेमाल Google को भी अपनी सर्विस में बढ़त करने का मौका दे रहा है, जिसके चलते कंपनी नए-नए एआई फीचर्स पर काम कर रही है। ऐसे में कंपनी अपने सभी Gmail यूजर्स को Gemini AI साइडफोन फीचर को फ्री में एक्सेस करने की सुविधा देगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिन यूजर्स के पास गूगल के वर्कस्पेस का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं हैं, वो भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में Gmail अकाउंट्स में Gemini AI का यूज कर सकेंगे।
इसके लिए उनको जीमेल में Gemini AI का डेडिकेटेड बटन मिलेगा। इस फीचर के जुड़ने के बाद अपने स्मार्टफोन में Gmail यूज करने वाले यूजर्स को अपने ई-मेल का रिप्लाई देने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का यह जेनरेटिव एआई टूल ईमेल को स्कैन करके यूजर्स को रिप्लाई करने का ऑप्शन देगा।
काम होगा आसान
Google ने जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि उसका जेनरेटिव AI Tool Gemini AI कई तरह के काम करने में सक्षम है। Gmail में इसके जुड़ने के साथ ही E-mail Thread को समराइज्ड करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा ऐप में चैट के लिए भी कई प्रकार के ऑप्शन मिलेंगे।
आप Gemini AI से कई तरह के सवाल पूछ सकेंगे, जो कि आपका काम आसान बनाने का काम करेगा। समराइज्ड फीचर लंबे ई-मेल का एक सार यूजर्स के लिए पेश करेगा, जिसकी वजह से ई-मेल का रिप्लाई करना आसान हो जाएगा।
सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगी सुविधा
कंपनी का यह जेनरेटिव एआई टूल सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के Gmail ऐप में ही मिलेगी। यह सुविधा वेब ब्राउजर में फ्री में यूज नहीं किया जा सकेगा। वहीं अगर यूजर्स को AI की सुविधा हर डिवाइस में चाहिए, तो उन्हें गूगल वर्कस्पेस का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके बाद ही वो टूल का इस्तेमाल सभी डिवाइस में करने में सक्षम होंगे।


Click it and Unblock the Notifications