Home
News

Apple Store को चोरों ने बनाया निशाना, एक बार में 4 करोड़ के 436 आईफोन लेकर हुए फरार

Apple Store  से चोरोंं ने उड़ाए 4 करोड़ के आईफोन

Apple store: एप्पल भारत में अपने नए स्टोर की ओपनिंग को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ था कि, इसी बीच एप्पल स्टोर में चोरी की खबरों ने सबको शॉक कर दिया है। अब आपके दिमाग में भी कई तरह के सवाल चलने लगे होंगे कि अभी स्टोर ओपन हुआ नहीं की चोरी शुरू हो गई तो रूकिए...ये चोरी भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के सीएटल स्थित एक एप्पल स्टोर में हुआ है। आइए आपको पूरी डिटेल्स में इस चोरी की घटना को बताते हैं।

दरअसल चोरों ने आईफोन स्टोर को अपना निशाना बनाते हुए तकरीबन 4 करोड़ के 436 आईफोन पर अपना हाथ साफ किया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस चोरी को अंजाम देने के लिए वेब सिरीज मनी हाइस्ट का तरीका आपनाया। इस सीरीज के तरीके के अनुसार ही चोरों ने एप्पल के आईफोन स्टोर के पास बने एक कॉफी शॉप का यूज किया है। बताया जा रहा है कि, चोरों ने कॉफी शॉप में बने बॉथरूम से लेकर एपल स्टोर तक सुरंग बनाकर चोरों ने करोड़ों के आईफोन्स लेकर रफू चक्कर हो गए। हालांकि इस घटना के बाद से ही इलाके में इस चोरी के तरीके की चर्चा हो रही है.

चोरों ने ऐसे बनाए सुरंग

सिएटल के लोकर न्यूज किंग 5 न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि, सबसे पहले चोरों ने ऐपल स्‍टोर के पास स्थित कॉफी शॉप के ताले तोड़े और उसमें घुस गए। कॉफी शॉप के बाथरूम से सुरंग बनाकर एप्पल के स्टोर में पहुंच गए। यहां उन्होंने कैमरे से बचकर 436 आईफोन को अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस चोरी के घटना की जानकारी एपल के रिटेल और रिजनल मैनेजर एरिक मार्क्स ने दी है। जिसके बाद पुलिस ने भी चोरी की घटना की पुष्टि की है।

भारत में एप्पल ने खोलें दो स्टोर

आपको बता दें, आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्टोर खोले हैं। पहला स्टोर मुंबई में खुला है और दूसरा स्टोर दिल्ली में खोला गया है। ओपनिंग के दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक भी मौजूद रहे। मुंबई में एप्पल स्टोर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में और दिल्ली के साकेत में खोला गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Thieves targeted Apple's iPhone store and fled with 436 iPhones worth Rs 4 crore. To carry out this theft incident, the thieves have adopted the method of money heist web series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X