रिलायंस जियो 4जी सिम की हैं कुछ शर्तें, जान लें वरना पछताना पड़ सकता है!
रिलायंस जियो 4जी ऑफिशियल लॉन्च के बाद से सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के वक़्त कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो के ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा था कि जियो का प्रीव्यू ऑफर वेलकम ऑफर में बदल दिया जाएगा। जो कि तीन महीने की बजाय 31 दिसंबर, यानी कि इस पूरे साल यूज़र्स के लिए मौजूद रहेगा।
जियो के 4जी सेवा में यूज़र्स को फिलहाल मुफ्त वॉइस कॉल, इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। साथ ही इसके टैरिफ भी बेहद सस्ते हैं। जियो के प्लान्स की शुरुआत 19 रुपए से होती है।
यदि आप भी जियो के ऑफर्स और प्लान्स से प्रभावित होकर जियो 4जी सिम खरीदना चाह रहे हैं तो पहले एक जरुरी काम कर लें। इस सिम की कुछ शर्तें भी हैं, जिन्हें आप सिम खरीदने से पहले जरुर जान लें।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
तीन घंटे का इंटरनेट
जियो की लॉन्चिंग के दौरान ही सभी टैरिफ प्लान भी लॉन्च किए गए थे। जिसमें यह भी कहा गया था कि जियो के हर टैरिफ के साथ अनलिमिटेड नाईट यूसेज मिलता है, लेकिन यह नाईट यूसेज केवल तीन घंटों के लिए है और इसकी समय सीमा भी कुछ अजीब है। यह रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
लिमिटेड जियो ऑफर
रिलायंस जियो का कहना है कि 31 दिसंबर तक यूज़र्स अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं लेकिन यह डाटा अनलिमिटेड नहीं बल्कि लिमिटेड है। इसमें आपको प्रतिदिन 4जीबी तक डाटा मिलता है। जबकि इससे पहले प्रीव्यू ऑफर में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता था।
50 रुपए में एक जीबी डाटा लेकिन..
रिलायंस जियो पर यूज़र्स को 50 रुपए में एक जीबी डाटा भी मिलता है, लेकिन आप इसे तभी ले पाएंगे जब आप पहले 149 रुपए से शुरू होने वाले किसी एक तारीफ प्लान का इस्तेमाल करेंगे। यानी कि आपको पहले 149 रुपए से शुरू होने वाले पैक को पूरा करना होगा तभी जाकर आपको यह लाभ मिलेगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
और भी हैं शर्तें!
रिलायंस जियो 4जी सिम से जुड़ी अन्य शर्तें भी हैं, जो आप इस तस्वीर में पढ़ सकते हैं।
टैरिफ प्लान
रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ प्लान पेश कर दीए हैं। जो 19 रुपए से शुरू होते हैं। कहा जा रहा है कि यह प्लान अब तक सबसे सस्ते और शानदार हैं। हालाँकि अब अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी काफी सस्ते प्लान पेश कर रही हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








