24 करोड़ का है ये हाईटेक घर, स्मार्टफोन से होता है कंट्रोल!
आजकल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट्स पर एक हाइटेक घर चर्चाएं बटोर रहा है। यदि आप इस खबर से अनजान हैं तो आज हम आपको ऐसे ही एक हाइटेक घर की जानकारी देने जा रहे हैं। यह सैन फ्रांसिस्को की यूरेका वैली स्थित वेस्ले चैन हाउस का हाइटेक मकान है। इस घर को वेस्ट चैन और उसके पार्टनर पैट ब्लूटे द्वारा तैयार किया गया है। चाहे यह मकान बाहर से साधारण ही दिखता हो लेकिन भीतर से इस घर की अनेक चीजों को एक स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है इसलिए यह पूर्णतः हाईटेक है।

(फोटो वॉल स्ट्रीट जर्नल से)
इसकी कीमत सुनकर आप जरूर चौंक उठेगे। ऐसा माना जाता है कि वर्ष 2013 में इस घर के निर्माण पर 2.25 मिलियन डॉलर अर्थात् लगभग 14,63,20762 रुपए का खर्च, रिनोवेशन में 1 मिलियन डॉलर यानि लगभग 6,50,31450 रुपए का खर्च एवं हाईटेक बनाने में 5 लाख डॉलर यानि लगभग 3,25,15725 रुपए का खर्च आ चुका है। इस प्रकार, इस घर को तैयार करने में 24 करोड़ रुपए से अधिक पैसे खर्च किए जा चुके हैं।

(फोटो वॉल स्ट्रीट जर्नल से)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 वर्षों तक गूगल के साथ काम करने वाले वेस्ले चैन द्वारा गूगल एनालिस्टिक व गूगल वॉइस को लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर, पैट ब्लूटे गूगल में मार्केटिंग कंसलटेंट थे। दोनों ने गूगल की तर्ज पर ही हाईटेक घर तैयार कर दिया जिसमें विंडो शेड्स, म्यूजिक, लाइट स्विच, फ्लोर लाइट व डोर लॉक आदि मोबाइल ऐप से कंट्रोल होते हैं। घर के फ्रंट लिविंग रूम में 1936 का एक स्टेनवे गै्रड प्यानो रखा गया है जिसको कमरे की लाइट से कनेक्ट किया गया है। इससे कमरे की लाइट के साथ प्यानों की धुन रिएक्ट करती है।
स्मार्टफोन से कंट्रोल होने वाली घर की चीजों के लिए एक विशेष प्रकार का कंट्रोल बोर्ड तैयार किया गया है जिसमें लाउंज, टीवी, एंटरिंग, डिनर, बैक और आॅफ के स्टाइलिश इंडिकेटर का उपयोग किया गया है। घर की खिड़कियों को ऐतिहासिक रूप देने की कोशिश की गई है। इन खिड़कियों की विशेषता यह है कि इसके शेड को मोबाइल से बदला भी जा सकता है। कमरों का इंटीरियर क्लासिक फ्रीलिंग करवाता है।

(फोटो वॉल स्ट्रीट जर्नल से)
घर में हाइटेेक काॅन्फ्रेसिंग के लिए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग सिस्टम लगाया गया है। दूसरे कमरों की अपेक्षा कुछ छोटे इस कमरे में वेस्ट चैन व पैट ब्लू काम से संबंधित वीसी करते थे। इस घर के तीनों बैडरूमों में व्हाइट ओक का और लिविंग रूम/किचन पर क्रीम रंग का उपयोग किया गया है। घर का सारा फर्नीचर आधुनिक है। घर के सभी बैडरूम पूरी तरह से स्मार्ट बनाने के लिए इसमें लाइटें दी गई हैं जिन्हें स्मार्टफोन ऐप से टाइमिंग एवं आॅटो कंट्रोल आॅप्शन से नियंत्रित किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications