क्या आप लेना चाहेंगे iPhone X का चाईनीज क्लोन ?
चीनी स्मार्टफोन मार्केट पूरी दुनिया में मशहूर है। चीनी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट कम कीमत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पेश करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा चीनी मार्केट स्मार्टफोन के क्लोन बनाने के लिए भी फेमस है। ये मार्केट ऐपल iPhone X से लेकर किसी भी फ्लैगशिप फोन का क्लोन निकालने में देर नहीं करता है। आईफोन टेन की बात करें, तो चीनी मार्केट में इस समय हूबहू इस फोन की तरह दिखने वाले एंड्राइड स्मार्टफो मौजूद हैं, जिन्हें 15,000 रुपए से लेकर 50,000 रुपए तक में खरीदा जा सकता है।

हाल ही में आईफोन X का एक ऐसा ही क्लोन GooPhone X चर्चा में है। इस फोन को चीनी स्मार्टफोन कंपनी Leagoo ने बनाया है। GooPhone X स्मार्टफोन दिखने में बिल्कुल ऐपल iPhone X की तरह है, जिसे देखकर एक बार को यूजर भी धोखा खा जाए।
फोन का कलर, बॉडी कैमरा सेटअप और डिजाइनआईफोन एक्स की तरह लग रहा है। हालांकि जो थोड़ा सा फर्क है वो फोन के चारों तरफ दिए बैजल की वजह से है। आईफोन एक्स से अलग इस फोन के चारों तरफ पतला बैजल दिया गया है। एक फीचर जिसमें गूफोन एक्स आईफोन एक्स की बराबरी नहीं कर पाया वो है फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर।
गूफोन एक्स में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो फोन के बैक पैनल पर है। GizomoChina की खबर के अनुसार, GooPhone X कुछ समय पहले चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुआ था। टीना पर लिस्ट होने के बाद इस फोन को कभी भी लॉन्च किया जा सकता है।

स्मार्टफोन में 5.85-इंच HD एमोलेड डिसप्ले के साथ आता है। बता दें कि ये फोन एंड्राइड फोन है जो Android 7.0 ओएस पर चलता है। फोन में P40 मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
अगर बात करें कीमत की तो GooPhone X की कीमत 100 डॉलर के आसपास यानी इस फोन को सिर्फ 6,500 रुपए में खरीदा जा सकता है। लग रहा है कि कंपनी ने इस फोन को स्थानीय मार्केट के लिए तैयार किया है और आईफोन x का ये क्लोन बाकी देशों तक शायद ही पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications








