Home
News

अगर वॉट्सएप पर करते हैं ये काम तो जाना पड़ सकता है जेल !

By Neha Kashyap

वॉट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जो अपने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। ये ऐप चैटिंग के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप है। इस ऐप के दुनिया भर में यूजर्स मौजूद हैं और हर दिन अरबों मैसेज इस ऐप से यूजर्स एक दूसरे को भेजते हैं।

अगर आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो पर्सनल चैटिंग के अलावा जोक्स वीडियो, पिक्चर्स, फाइल और कई तरह के मैसेज सेंड करते होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि वॉट्सएप पर सेंड किया एक मैसेज आपको जेल भी पहुंचा सकते हैं।

अगर वॉट्सएप पर करते हैं ये काम तो जाना पड़ सकता है जेल !

जी हां, वॉट्सएप कई मजेदार फीचर्स के साथ आता है और आप इसे काफी इंजॉय करते हैं, लेकिन वॉट्सएप पर की कुछ गलतियां आपको पुलिस और जेल तक पहुंचा सकती हैं।

अगर आप भी काफी ज्यादा वॉट्सएप इस्तेमाल करते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे ही 5 काम बता रहे हैं जो आप वॉट्सएप पर भूलकर भी न करें, वरना आपको भी हो सकती है जेल।

बल्क मैसेज फॉरवर्ड-

बल्क मैसेज फॉरवर्ड-

यदि आपके पास कोई फेक मैसेज आता है, या आपको लगता है कि वह मैसेज फेक है, अफवाह है। इसमें कोई तथ्य नहीं, तो उसे बिलकुल भी शेयर न करें। ऐसी अफवाहों को फ़ैलाने वाले वॉट्सएप यूज़र्स अब मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके अलावा बल्क में मैसेज शेयर करने से भी बचें साथ ही कोशिश करें कि गुड मॉर्निंग और गुड नाइट भी बल्क में फॉरवर्ड न करें।

धार्मिक भावनाओं को न पहुंचाएं ठेस-

धार्मिक भावनाओं को न पहुंचाएं ठेस-

सभी धर्म समान हैं, यह तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन हम से में कम ही लोग ऐसे हैं जो कि इस बात को समझते हैं। हर कोई अपने धर्म को महान समझता है और अन्य को अपने से कम। खैर आप जो सोचते हैं उसे बेहतर होगा कि अपने पास रखें, क्योंकि वॉट्सएप पर अब किसी धर्म के विरुद्ध कोई मैसेज शेयर करना खतरे से खाली नहीं। इसके लिए जेल पहुँच सकते हैं आप।

फेक फोटो-

फेक फोटो-

सोशल मीडिया पर आय दिन ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जो कि एडिट की गई हों। किसी का शरीर और किसी अन्य की फोटो व अन्य तरह के एडिट किए हुए फोटो काफी देखने को मिलते हैं, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप इस तरह की फोटो को शेयर न करें। इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मेंबर्स को जानते हों तभी बने एडमिन-

मेंबर्स को जानते हों तभी बने एडमिन-

वॉट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप इंडिविजुअल चैट के साथ ही ग्रुप चैट भी कर सकते हैं। ज्यादातर ग्रुप्स में फैमिली, दोस्त, या ऑफिस से जुड़े लोग शामिल होते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे ग्रुप्स भी होते हैं जिनमें हम हर किसी को नहीं जानते हैं। इन ग्रुप के मेंबर तभी बनें जब आप उन सभी मेंबर्स को जानते हों अन्यथा यह आपके लिए ही सरदर्द बन सकता है।

ग्रुप एडमिन रहे सतर्क-

ग्रुप एडमिन रहे सतर्क-

वॉट्सएप में यदि आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं तो अब जरुरी है कि आप हमेशा सतर्क रहें। यदि ग्रुप में कोई मेंबर गलत या फेक मैसेज करता है, तो उस पर एक्शन जरुर लें। आप चाहें तो उस मेंबर को ग्रुप से हटा सकते हैं। यदि किसी ग्रुप में कोई मेंबर इस तरह की अफवाह या गलत भाषा के मैसेज को शेयर करते हैं तो इस पर एक्शन न लेने से ग्रुप एडमिन को मुसीबत आ सकती है।

ये है नया ऑर्डर-

ये है नया ऑर्डर-

वाराणसी के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्रा और सीनियर एसपी नितिन तिवारी ने एक जॉइंट ऑर्डर पेश किया है। इसके मुताबिक यदि किसी ग्रुप में फेक खबरें, तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर की जाएंगी, और ग्रुप एडमिन कोई एक्शन नहीं लेता ही तो एडमिन पर के खिलाग कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp ने लिया बड़ा फैसला, इस खास फीचर पर लगाई रोक

Whatsapp ने लिया बड़ा फैसला, इस खास फीचर पर लगाई रोक

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप के लिए स्पैम मैसेज से निबटना बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं, यूजर्स भी कई बार इन फेक मैसेज से परेशान हो जाते हैं। बता दें कि इस तरह के सभी मैसेज पूरी तरह से फेक होते हैं, लेकिन कई यूजर्स ये नहीं जानते हैं और इन मैसेज को दूसरों को भेज देते हैं।

ऐसे में अब कंपनी ने स्पैम मैसेज से निबटने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने का फैसला किया है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार अब यूजर्स एक बार में सिर्फ 25 लोगों को ही कोई मैसेज फॉरवर्ड कर सकेंगे।

स्पैम ने निबटने वॉट्सएप ला रहा है नया फीचर -

स्पैम ने निबटने वॉट्सएप ला रहा है नया फीचर -

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सएप इन स्पैम मैसेज से निबटने के लिए जल्द ही एक नया फीचर पेश करने वाला है। ये फीचर वॉट्सएप के 2.17.430. बीटा वर्जन में देखा गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी जल्द ही आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर इसे पेश करेगी।

फॉरवर्ड मैसेज में होगा बदलाव-

फॉरवर्ड मैसेज में होगा बदलाव-

स्पैम मैसेज को लोग किसी एक कॉन्टेक्ट के साथ शेयर नहीं करते हैं, बल्कि एक बार में मल्टीपल कॉन्टेक्ट लिस्ट को फॉरवर्ड कर देते हैं। ये कॉन्टेक्ट लिस्ट कई बाक किसी रजिस्ट्रेशन सर्विस से प्राप्त कर ली जाती है। इसके बाद स्पैम मैसेज के जरिए विज्ञापन, फेक लिंक, फेक न्यूज होती हैं, जिन्हें आगे भी फॉरवर्ड करने को कहा जाता है। इसी के चलते वॉट्सएप अब बड़े बदलाव करने जा रहा है।

25 लोगों फॉरवर्ड कर सकेंगे मैसेज-

25 लोगों फॉरवर्ड कर सकेंगे मैसेज-

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सएप फॉरवर्ड मैसेज सिस्टम में बदलाव करने जा रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स किसी एक मैसेज को सिर्फ 25 कॉन्टेक्ट्स के साथ ही शेयर कर सकेंगे। अगर कोई मैसेज बार-बार फॉरवर्ड किया जाएगा, तो आपको इस मैसेज के बारे में आपको अलर्ट मिल जाएगा। किसी मैसेज को 25 बार से ज्यादा भेजने पर जिस कॉन्टेक्ट को वो मैसेज मिलेगा उसके साथ में Forwarded Many Times अलर्ट आ जाएगा।

ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल-

ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर का कर सकते हैं इस्तेमाल-

अगर आपको किसी मैसेज को कई कॉन्टेक्ट को भेजना है, तो इसके लिए वॉट्सएप ब्रॉडकास्ट लिस्ट फीचर पेश करेगा। इस फीचर में आपका फॉरवर्ड किया मैसेज सिर्फ उन लोगों को मिल सकेगा, जिनके पास आपका नंबर है और उन्होंने आपके नंबर को अपने फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव किया होगा।

वॉट्सएप ने किया कंफर्म-

वॉट्सएप ने किया कंफर्म-

फिलहाल वॉट्सएप की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बीटा वर्जन में ये फीचर नजर आया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी टेस्टिंग के बाद जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को पेश कर देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Some actions on whatsapp can lead you to a big trouble and a WhatsApp message can land you in jail, So here are the things you should avoid doing on whatsapp.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X