Home
News

ये है दुनिया की सबसे छोटी 2 नैनोमीटर चिप

By Roith

दुनिया की दिग्‍गज कंपनी IBM ने दुनिया का सबसे छोटा 2 नैनोमीटर चिप बनाया है, जिसने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में एक नई क्रांति ला दी है। यह चिप आपके नाखून से भी छोटा है, लेकिन इसकी ये काफी पॉवरफुल है।

इस 2 नैनोमीटर चिप में लगभग 50 अरब ट्रांजिस्टर लगे हैं, जिनमें से हर एक ट्रांजिस्टर का साइज पांच परमाणुओं के बराबर है। इतने छोटे आकार के बावजूद, यह चिप अपने पिछले वर्जन के मुकाबले चार गुना ज्‍यादा पॉवरफुल है। इसकी क्षमता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यह मोबाइल बैटरी की लाइफ को चार गुना बढ़ा सकता है और डेटा सेंटरों के कार्बन फुटप्रिंट को कम कर सकता है।

ये है दुनिया की सबसे छोटी 2 नैनोमीटर चिप

IBM की इस उपलब्धि के बाद अब कई कंपनियां इस टेक्‍नालॉजी को अपनाने की होड़ में लग गई हैं। सैमसंग और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने 2025 तक इस चिप को बनाने की योजना बनाई है। वहीं, अमेरिका और जापान ने 2 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित एक संयुक्त अनुसंधान केंद्र बनाने का एलान किया है।

इस नई प्रौद्योगिकी से न केवल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गति और क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होगी। कम बिजली खपत के कारण ऊर्जा की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी साथ ही, इसके कारण उपकरणों का आकार और वजन भी कम होगा, जिससे उनकी लागत भी कम आएगी।

हालांकि, इस तकनीक को व्यावसायिक स्तर पर उपयोग में लाना एक बड़ी चुनौती है। इनका निर्माण इतने छोटे स्‍तर पर करना आसान नहीं है और इसके लिए विशेष तकनीक और उपकरणों की जरूरत होगी। साथ ही, इसकी लागत भी काफी अधिक आएगी। लेकिन फिर भी, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और तकनीक अब और भी तेज, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल हो जाएंगे। जैसे-जैसे यह तकनीक आगे बढ़ेगी, हम और भी छोटे और शक्तिशाली गैजेट्स देखेंगे, जो हमारी जिंदगी को और भी आसान बनाएंगे।

इस नई 2 नैनोमीटर चिप से क्‍या-क्‍या फायदे होंगे

चार गुना बढ़ जाएगी मोबाइल बैटरी लाइफ: 2 नैनोमीटर चिप लगने के बाद उपयोगकर्ताओं को अपना मोबाइल फोन केवल हर चार दिन में एक बार चार्ज करना होगा।

डेटा सेंटरों के कार्बन फुटप्रिंट में कमी: डेटा सेंटरों का कार्बन फुटप्रिंट वैश्‍विक ऊर्जा उपयोग का 1 प्रतिशत हिस्सा है। 2 नैनोमीटर आधारित प्रोसेसरों वाले सर्वर के बाद इस संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

लैपटॉप की प्रोसेसिंग तेज हो जाएगी: इसके बाद लैपटॉप में किए जाने वाले काम जैसे एप्लिकेशन की प्रोसेसिंग, आसान भाषा ट्रांसलेशन करना और तेज इंटरनेट एक्सेस कम समय में कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
IBM unveiled the world's smallest 2nm chip with 50 billion transistors, each about 5 atoms wide, paving the way for faster, energy-efficient electronics.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X