Home
News

नशा चढ़ते ही चालू हो जाएगी ये मोबाइल एप्लीकेशन

By Rahul

अगर आप अपनी शराब पीने की आदतों के बारे में परिवार या दोस्तों से नहीं बताना चाहते तो लिवर नाम की एप्लीकेशन उनकी मदद कर सकती है। यह एप्लीकेशन स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से सारे सबूत छिपा देती है। शराब का नशा चढ़ने के साथ ही लिवर एप्लीकेशन चालू हो जाती है।

एप्लीकेशन निर्माताओं में से एक एवेरी प्लाट्ज ने बताया, " 'ब्लैकआउट' बटन व्यक्ति को लिवर का प्रयोग करने को प्रोत्साहित करती है। 'मॉर्निग आफ्टर रिपोर्ट' से दूसरे लिवर प्रयोगकर्ताओं को पिछली रात की कोई भी हरकत भेजी जा सकती है। इससे तस्वीरें सिर्फ एप्लीकेशन पर अपलोड होती हैं और सिर्फ वही लोग देख सकते हैं जो नशे में हैं।

यह कैसे काम करता है?

यह आईओएस या एंड्रॉयड डिवाइस के चार्जिग पोर्ट में लगे ब्रीथालाइजर के साथ काम करता है। एप्लीकेशन को चालू करने के लिए उपयोगकर्ता ब्रीथालाइजर पर फूंकते हैं ताकि रक्त में शराब की मात्रा(बीएसी) मापी जा सके। एप्लीकेशन के सह निर्माता काइल एडिसन ने बताया, "अगर उनका बीएसी ए‍क लिमिट से बाहर है तो एप्लीकेशन और सोशल नेटवर्क चालू हो जाता है। ज्‍यादा बीएसी से अन्य फीचर भी चालू हो जाते हैं।

नशा चढ़ते ही चालू हो जाएगी ये मोबाइल एप्लीकेशन

इन फीचरों में 'ड्रंक डायल' नामक एक ऑप्‍शन है जो अन्य लिवर प्रयोगकर्ताओं को तेजी से कॉल करता है। 'हॉट स्पॉट' फीचर एक नक्शा है जो निकट के बार और क्लब दिखाता है। 'ब्लैकआउट बटन' दबाते ही तस्वीरों और कॉल हिस्ट्री सहित सभी सबूत उपकरण से गायब हो जाते हैं। निर्माताओं ने लिवर की वेबसाइट पर लिखा है, "यह एप्लीकेशन शराब पीने की वैध उम्र के जिम्मेदार वयस्कों के लिए है। यह पूरी तरह से मनोरंजन प्रयोजनों के लिए है। इसमें आगे लिखा गया है, "शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। जरूरत से ज्यादा शराब न पीएं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X