Home
News

Nokia 3310 जैसा है Darago 3310, कीमत 799 रुपए

नोकिय 3310 जैसा एक और फोन Darago 3310, इसकी कीमत 799 रुपए है।

By Agrahi

नोकिया का नया फीचर फोन 3310 एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार यह फोन अपने फ़ीचर्स या लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपने क्लोन्स को लेकर चर्चाओं में है। आय दिन फोन के एक से एक कॉपी फोन रिलीज़ हो रहे हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि माइक्रोमैक्स ने नया फीचर फोन लॉन्च किया है जिसके फीचर एक दम नोकिया 3310 (2017) जैसे हैं।

Nokia 3310 जैसा है Darago 3310, कीमत 799 रुपए

अब खबर है कि एक अन्य फोन Darago 3310 पेश किया गया है। यह फोन हुबहू नोकिया 3310 जैसा दीखता है। इस फोन को देख कोई भी धोखा खा सकता है। इस फोन की कीमत 799 रुपए बताई जा रही है। यह फ्लिप्कार्ट पर के जरिए उपलब्ध है, हालाँकि अभी ई-कॉमर्स साईट पर इसका स्टेटस सोल्ड आउट है।

Nokia 3310 जैसा है Darago 3310, कीमत 799 रुपए

इस क्लोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.77 इंच डिस्प्ले है। फोन में 1 एमबी रैम है और इसकी एक्सपैंडेबल स्टोरेज 8 जीबी की है। फोन में 0.3 एमपी रियर कैमरा है। नोकिया 3310 जैसा दिखने वाला यह फोन माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ आता है। यह फोन भी नोकिया 3310 की तरह 2जी सपोर्ट करता है।

Nokia 3310 जैसा है Darago 3310, कीमत 799 रुपए

माइक्रोमैक्स ने भी नोकिया 3310 (2017) जैसा फोन एक्स1आई पेश किया है। इस फोन के फीचर्स बिलकुल नोकिया 3310 के तरह ही हैं। डिस्प्ले से लेकर कैमरा, मैमोरी, कनेक्टिविटी व अन्य सभी कुछ आपको दोनों में एक जैसे ही मिलेंगे। इस फोन की कीमत करीब 1,199 रुपए बताई जा रही है। माइक्रोमैक्स का यह फोन अमेज़न पर लिस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें

 
Best Mobiles in India

English summary
This Nokia 3310 look alike phone is available at rs 799. Read more detail of the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X