Home
News

iPhone 17 का ये फीचर सब पर भारी! लॉन्च से पहले रोमांच टॉप पर...

Apple का 'Awe Dropping' इवेंट आज होने वाला है। इवेंट में iPhone 17 सीरीज से जुड़ी हर अफवाह से पर्दा उठ जाएगा। लेकिन अनेकों लीक और स्पेक्स के बीच एक ऐसा फीचर है जिसने सबसे ज्यादा रोमांच बढ़ा दिया है और वो है iPhone 17 Pro और Pro Max का नया टेलीफोटो कैमरा। जिसका बहुत लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

iPhone 17 का ये फीचर सब पर भारी!

48MP, 8X Optical Zoom

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Apple अपने फ्लैगशिप Pro मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो कैमरा और 8X ऑप्टिकल जूम देने जा रहा है। यह अपग्रेड न सिर्फ पिछले साल के iPhone 16 Pro/Pro Max के 12MP 5X जूम से कई गुना बड़ा है, बल्कि यह सीधा टक्कर देता है Samsung Galaxy S25 Ultra को, जिसमें 50MP 5X पेरिस्कोप कैमरा मौजूद है।

इतना बड़ा कैमरा हंप क्यों?

लीक्स में आपने देखा होगा कि iPhone 17 Pro और Pro Max में कैमरा बंप पहले से बड़ा और फुल-विथ है। अब ये साफ हो रहा है कि Apple ने यह जगह सिर्फ कैमरों के लिए नहीं, बल्कि नए पेरिस्कोप लेंस टेक्नोलॉजी और बड़ी बैटरी को एडजस्ट करने के लिए बनाई है।

पेरिस्कोप लेंस क्या है?

यह टेक्नोलॉजी DSLR कैमरों से ली गई है। इसमें लाइट को लेंस से होते हुए प्रिज्म में भेजा जाता है और फिर 90 डिग्री एंगल पर मोड़कर सेंसर तक पहुंचाया जाता है। इससे फोन में बिना ज्यादा मोटाई बढ़ाए लंबी फोकल लेंथ और बेहतर ऑप्टिकल जूम संभव हो पाता है।

क्यों है यह अपग्रेड खास?

  • ज्यादा डिटेल: 48MP सेंसर और 8X जूम का कॉम्बो पहले कभी स्मार्टफोन में नहीं देखा गया।
  • बेहतर फोटो क्वालिटी: बिनिंग तकनीक से 12MP शॉट्स मिलेंगे, जिनमें डिटेल और क्लैरिटी बेहद हाई होगी।
  • प्रो लेवल फोटोग्राफी: चांद और वाइल्डलाइफ जैसे शॉट्स अब iPhone पर DSLR जैसी क्वालिटी के हो सकते हैं।

थोड़ा डिजाइन समझौता, लेकिन...

सच है कि बड़े कैमरा हंप के चलते फोन का लुक थोड़ा बदला-बदला लग सकता है, लेकिन अगर नतीजा इतिहास का सबसे बेहतरीन iPhone कैमरा है, तो यूजर्स शायद इसे खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X