Jio के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 547 जीबी से ज्यादा इंटरनेट डाटा
भारतीय टेलिकॉम कंपनियों के बीच पिछले कुछ सालों से एक जंग चल रही है। यह जंग इंटरनेट डेटा को सस्ते से सस्ता करने की है। जियो कंपनी ने करीब ढ़ाई साल पहले अपने सिम की शुरुआत की थी। जियो कंपनी ने आते ही फ्री सिम, फ्री कॉलिंग और फ्री इंटरनेट डेटा देना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से कंपनी ने देखते ही देखते अपने ग्राहकों की संख्या करोड़ों में कर ली। जियो की बढ़ती मांग की वजह से अन्य टेलिकॉम कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ गया। जिसकी वजह से बाकी कंपनियों ने भी अपने कॉल रेट को फ्री और इंटरनेट रेट को सस्ता किया।

पिछले दो सालों से सभी कंपनियों अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार अपने टैरिफ प्लान को पहले से सस्ता करते जा रही है। जियो इस रेस में सबसे आगे है। जियो कंपनी आयदिन कोई ना कोई आकर्षक ऑफर अपने ग्राहकों के लिए निकालते रहती है। इस बार भी जियो ने अपना एक नया प्लान मार्केट में उतारा है। जिसमें यूजर्स को एक या दो जीबी नहीं बल्कि 547 जीबी से ज्यादा इंटरनेट डेटा मिल रहा है।
इस प्लान की कीमत 1,699 रुपए है। इस कीमत में यूजर्स को 365 दिनों तक रोजाना डेढ़ जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इस दौरान जब रोजाना डेढ़ जीबी डाटा खत्म हो जाएगा तो यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस तर से सालभर में यूजर्स को कुल 547.5 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। इसके साथ-साथ 365 दिन तक कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान में यूजर्स जियो ऐप्स का भी फायदा उठा सकते हैं।
जियो के प्रीपेड यूजर्स इस प्लान को एक साल के लिए खरीद सकते हैं। सभी कंपनियों को लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान की तुलना में .यह प्लान वाकई में एक बेहतर विकल्प है। जियो यूजर्स के पास इस प्लान को यूज करने का अच्छा मौका है।


Click it and Unblock the Notifications








