इस प्रोडक्ट से आप का स्मार्टफोन बन जाएगा वाटरप्रूफ, 200 रुपये से भी कम है कीमत
स्मार्टफोन हो या फीचर फोन, पानी की सुरक्षा को लेकर हमेशा मन में एक डर बना रहता है. हालाँकि Apple और Samsung के प्रीमियम डिवाइस वाटरप्रूफ हैं, लेकिन उनकी एक सीमा है. ऐसे में बेमौसम बारिश को लेकर लोगों में काफी दहशत बना रहता है. वहीं अचानक आई बारिश से फोन को बचाने का कोई रास्ता भी नहीं समझ आता है. मगर मार्केट में ऐसी तमाम प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन मौजूद है. इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरुरत नहीं है.
आप अपने फोन को चंद रुपयों में 'वाटरप्रूफ' बना सकते हैं. जब तक आपका फोन इस कवर में है, आपको पानी की चिंता करने की जरूरत नहीं है. एक बजट उपयोगकर्ता के लिए आपने फ़ोन की सुरक्षा एक बड़ा बिंदु है. कई बार हमारा फोन एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है. ऐसे में हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन कई स्थितियों से हम पहले से ही वाकिफ हैं.

यहां हम बात कर रहे हैं वाटरप्रूफ फोन पाउच की. सामान्य पाउच की तरह दिखने वाला यह प्रोडक्ट आपके फोन को पानी से बचा सकता है. इसके लिए आपको थोड़ी सी रकम खर्च करनी होगी. आप इस उत्पाद को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं. ITIWIT का वाटरप्रूफ फोन पाउच 599 रुपये में आता है. वहीं, ट्रिबन के पाउच की कीमत 199 रुपये है.
ये पाउच आपको ब्रांड और क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग कीमत में मिल जाएंगे. इसमें आप अपना फोन और अन्य जरूरी कागजात डालकर आसानी से कैरी कर सकते हैं. चूंकि ये पाउच ज़िप लॉक के साथ आते हैं, जो एयरटाइट होते हैं, इसमें पानी नहीं जाता है.

नया स्मार्टफोन खरीदते समय हम अक्सर उसका कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर चेक करते हैं. इसके साथ ही स्मार्टफोन की सुरक्षा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. ऐसे में कुछ यूजर्स वाटरप्रूफ स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर सकते हैं, ताकि गलती से पानी में जाने पर आपको नुकसान न उठाना पड़े. वहीं मार्केट में कई वाटरप्रूफ स्मार्टफोन मिलते हैं लेकिन उन्हें खरीदना काफी महंगा पड़ता है. ऐसे में वाटरप्रूफ फोन पाउच हमारे फोन के लिए बेहतकर है.


Click it and Unblock the Notifications