Rakshabandhan पर दें कुछ खास और काम का गिफ्ट: जानें 4 बेहतरीन गैजेट
Rakshabandhan सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, यादों और आपसी समझ का प्रतीक होता है। हर साल राखी पर मिठाइयां और कपड़े देना आम बात है, लेकिन इस बार क्यों न कुछ अलग और खास किया जाए? ऐसा तोहफा दिया जाए जो हर दिन आपके भाई या बहन के काम आए और उन्हें यह महसूस कराए कि आपने उनके लिए वाकई सोचा है।
अगर आप भी ऐसा कुछ खास गिफ्ट तलाश रहे हैं जो ट्रेंडी, स्मार्ट और बजट में भी फिट बैठे, तो यहां कुछ बेहतरीन गैजेट्स की लिस्ट है जो इस रक्षाबंधन को यादगार बना देंगे।

1. Itel Alpha Style Smartwatch
अगर आप चाहते हैं कि आपका गिफ्ट स्टाइलिश भी हो और हेल्दी लाइफस्टाइल को भी सपोर्ट करे, तो Itel Alpha Style Smartwatch बेहतरीन ऑप्शन है। 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली यह स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।
इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट रेट, स्लीप और SpO2 मॉनिटर जैसे हेल्थ ट्रैकर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है, जिससे आपके भाई या बहन कभी किसी जरूरी कॉल को मिस नहीं करेंगे। इसकी कीमत सिर्फ 1799 रुपये है।
2. Itel A90 Smartphone
6099 रुपये से शुरू होने वाला यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें चाहिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस और शानदार बिल्ड क्वालिटी। Itel A90 में IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, दमदार कैमरा, Aivana 2.0 AI असिस्टेंट और 3 साल की फ्लुएंसी गारंटी मिलती है। साथ ही 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी इसे और खास बनाता है।
3. Poco C71 Smartphone
Poco C71 उन भाइयों-बहनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो सादगी और फंक्शनैलिटी को प्रायोरिटी देते हैं। इसमें 32MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है, 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और Android 15 पर चलता है। बजट में एक मजबूत विकल्प जो रोजमर्रा की जरूरतों को बखूबी निभाता है।
4. Noise ColorFit Pulse
अगर आपका भाई या बहन फिटनेस फ्रीक है, तो यह वॉच उनके लिए परफेक्ट है। स्टेप्स, हार्ट रेट, कैलोरी और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ-साथ कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट की सुविधा देती है। इसका लुक और आरामदायक स्ट्रैप इसे हर मौके के लिए उपयुक्त बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








