2024 में तहलका मचानले वाला स्मार्टफोन, जानें कौन बना लोगों की पहली पसंद
Apple का iPhone एक बार फिर से दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। 2024 की तीसरी तिमाही में iPhone 15 सबसे अधिक सेल हुआ है। इसके बाद इस 15 सीरीज लाइनअप के iPhone 15 Pro Max और iPhone 15 Pro ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
हालांकि, एप्पल के टोटल फोन की बिक्री में कमी भी आई है, लेकिन महंगे iPhone की सेल बढ़ने से कंपनी को ज्यादा फायदा हो रहा है। रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 की कीमत और इसके प्रीमियम फीचर्स ने उसे आईफोन लवर्स के बीच सबसे ज्याजा लोकप्रिय बनाया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार लोग अब महंगे फोन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसके कारण iPhone के सस्ते और महंगे मॉडल के बीच का अंतर भी कम होता जा रहा है। iPhone 15 की बिक्री में बढ़ोत्तरी का एक खास कारण यह भी है कि, ब्रांड ने आसान किस्तों में और पुराने फोन के एक्सचेंज पर छूट जैसी फैसलिटी दी है, जो ग्राहकों को आईफोन की खरीदारी में काफी मदद करता है।
आईफोन 15 स्पेक्स-
एप्पल के इस आईफोन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए A16 Bionic Chip शामिल किया गया है। iPhone 15 में 6GB रैम के साथ 128 GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसे iOS 17 के साथ उपलब्ध कराया गया था। फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 में 48MP प्राइमरी और 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर मिलता है। इसे पावर देने के लिए एप्पल ने इसमें 3349mAh की बैटरी दी है।
इसके बाद Samsung ने भी अपना दबदबा कायम रखा है। सैमसंग गैलेक्सी A-सीरीज के साथ मिड-रेंड सेगमेंट में अपनी पकड़ काफी मजबूत भी की है। 20 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये के बीच आने वाले Android यूजर्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। सैमसंग अब चुनिंदा A-सीरीज मॉडल में AI फीचर्स भी ला रहा है, जिससे सैमसंग यूजर्स को कम दाम में प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications








