Home
News

HONOR V20 स्मार्टफोन के टीजर इमेज से पता चली यह खास बात

काफी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कई कंपनियों ने अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। बता दें, Honor कंपनी जल्द नया स्मार्टफोन HONOR V20 स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है। स्मार्टफोन को लेकर पहले ही कई रिपोर्टस् सामने आ चुकी हैं। कुछ ही समय पहले फोन का ऑफिशियल कैमरा सेंपल पेश किया गया था। एक बार फिर HONOR V20 स्मार्टफोन की इमेज जारी की गई है। टीजर इमेज में फोन को लेकर कुछ और जानकारी पेश की गई हैं।

HONOR V20 स्मार्टफोन के टीजर इमेज से पता चली यह खास बात

Honor V20 की खास बात

इस टीजर से फोन की बैटरी के बारें में भी पता चलता है। Honor V20 स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी बेहद उम्दा होगी। बैटरी कैपिसिटी इस फोन का मेजर सेलिंग प्वॉइंट हो सकता है। टीजर इमेज के मुताबिक फोन 4000mAh की बैटरी के साथ आएगा। जो 22.5W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। फोन 25 मेगापिक्सल सेंसर और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरे के साथ आएगा।

बताया जा रहा है कि फोन के कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड फीचर भी दिया जाएगा। हालांकि, अभी Honor V20 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारें में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई हैं। हालांकि खबर आ रही है कि फोन में Kirin 980 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर Honor V20 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम के लिए दिया जा सकता है। ऑनर के इस नए फोन में ड्युल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फोन EMUI 9.0 बेस्ड Android Pie पर रन कर सकता है। वहीं, फोन के कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पावर्ड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। अभी कंपनी की तरफ से इस फोन के फीचर्स और लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Honor Company is going to introduce the new smartphone HONOR V20 smartphone soon. Many reports have already come up with a smartphone. Shortly before the phone's official camera sample was introduced. Again the image of the HONOR V20 smartphone has been released. Some more information about the phone has been introduced in the teaser image.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X