Home
News

वैज्ञानिकों ने बनाया हथेली के आकार का रोबोट

By Rahul

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने हथेली के आकार का एक रोबोट तैयार किया है। इसे बनाने के लिए कॉकरोच से प्रेरणा ली गई है। भविष्य में ऐसे रोबोट का इस्तेमाल भूकंप की स्थिति और हालातों से निपटने में किया जा सकता है।

पढ़ें: इन ट्रिक्स से रखें अपने गैजेट्स का ध्यान..!

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधार्थी कौशिक जयराम ने बताया, "इस रोबोट में खास बात यह है कि यह वास्तविक कॉकरोच की तरह ही दौड़ सकते हैं। इनकी लंबाई लगभग आधा इंच है और यह स्वतंत्रतापूर्वक दौड़ सकते हैं। यह बिना किसी क्षति के अपने वजन के 900 गुना अधिक भार सहन कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने बनाया हथेली के आकार का रोबोट

जयराम ने इस रोबोट का नाम सीआरएएम (क्रैम) रखा है, इसे बनाने के लिए उन्होंने रोच तकनीक से प्रेरणा ली है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के प्रोफेसर रॉबर्ट फुल कहते हैं, "कीट विश्व के सबसे सफलतम प्राणी हैं, क्योंकि वह बिना रोक-टोक और बाधा के हर जगह घूम सकते हैं। हमने उनसे प्रेरणा लेकर उन्हीं के अनुरूप एक रोबोट बनाने की कोशिश की है।"

यह अध्ययन 'जर्नल प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' में प्रकाशित किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you were trapped beneath a pile of rubble, a large robotic cockroach might be the last thing you'd hope to see scrabbling toward you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X