Home
News

पहनें टचस्‍क्रीन और घूमें दुनिया

By Aditi Pathak

शोधकर्ताओं ने एक ऐसे पहनने योग्‍य टच स्‍क्रीन पैनल को बनाया है जो कि स्‍ट्रेचबल है और इसे शब्‍दों को लिखने और गेम खेलने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह पतला सा होता है जिसमें फ्लेक्सिबल आईकॉनिक टचपैड होता है जो कि पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट होता है।

पहनें टचस्‍क्रीन और घूमें दुनिया

इसे पहनकर आप गेम खेल सकते हैं या कुछ भी लिख सकते हैं या फिर पियानो बजाने का आनंद भी उठा सकते हैं। यह एक पतली सी फिल्‍म होती है जिसे बैंड के तरीके से कोई भी पहन सकता है।

यह टचपैड, हाईड्रोजेल का बना हुआ होता है जो कि हाईड्रोफिलिक पॉलीमर के नेटवर्क से निर्मित होती है जो कि बहुत मुलायम और लचीलेपन के गुणों से भरपूर होती है। यह मैटेरियल त्‍वचा को नुकसान नहीं करता है।

अगर इस टचपैड 100 से ज्‍यादा जगह पर भी स्‍क्रेच पड़ा हुआ हो जाएं, तब भी यह अच्‍छे से काम करेगा। इसमें वॉटर इवापोरेशन तकनीकी दी गई है जो कि इसे सुरक्षित बनाएं रखती है।

स्‍ट्रेची टचपैड के लिए, टीम ने एक पॉलीक्रायलामाइड हाईड्रोजेल सहित लिथियम क्‍लोराइड सॉल्‍ट को इस्‍तेमाल किया, जिसमें एक कंडक्‍टर के रूप में इसका इस्‍तेमाल हुआ और यह पानी के सम्‍पर्क में आते ही उसे हाईड्रोजेल में बदल देता है, जिससे स्‍क्रीन पर असर नहीं पड़ता और वो काम करती रहती है।

पहनें टचस्‍क्रीन और घूमें दुनिया

जो लोग राह चलते या बस आदि में बैठकर गेम खेलने का शौक रखते हैं उनके लिए यह डिवाइस काफी रोचक है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Researchers have developed a wearable touch screen panel that is highly stretchable and can be used to write words and play electronic games.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X