Home
News

Thomson ने लॉन्च किया सस्ते दाम में दमदार स्मार्ट टीवी, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा थियेटर का मजा!

Thomson ने भारत में अपने स्मार्ट टीवी पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी Phoenix सीरीज में तीन मॉडल लेकर आई है। सीरीज में 50-inch, 55-inch और 65-inch मॉडल शामिल हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

थॉमसन QLED TVs रेंज की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है, जबकि LinuxQ स्मार्ट टीवी 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इन सभी स्मार्ट टीवी के बारे में।

Thomson ने लॉन्च किया सस्ते दाम में दमदार स्मार्ट टीवी

Thomson Phoenix series QLED TV स्पेसिफिकेशन

थॉमसन के नए QLED TVs स्मार्ट टीवी 4K IPS डिस्प्ले के साथ आते हैं। यह HDR10 और 1 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें डॉल्बी डिजिटल प्लस की सुविधा भी मिलती है। इनमें Mali G312 जीपीयू ARM Cortex A55*4 प्रोसेसर के साथ मिलता है। जिसे 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 50 इंच वेरिएंट में 50W के दो स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं। वहीं, 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट में 60W फॉर-स्पीकर सिस्टम दिया गया है

तीनों मॉडल डॉल्बी एटमॉस और dts TruSurround साउंड को सपोर्ट करते हैं। सभी स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी ओएस पर चलते हैं। ये टीवी 10,000 ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। थॉमसन के स्मार्ट टीवी गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें Standard, Vivid, Sport, Movie, Game जैसे मोड दिए गए हैं।

कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एयरप्ले सपोर्ट, 3 एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। थॉमसन फ्लिपकार्ट की आगामी सेल के दौरान अपने स्मार्ट टीवी की खरीद पर 15,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। SASA LELE सेल की शुरुआत कल यानी 1 मई से होने जा रही है। नीचे कुछ डील्स के बारे में भी बताया गया है।

इन्हें सस्ते में खरीदने का मौका

  • 24 LinuxQ- 7,499 रुपये
  • 24Alpha001- 6,999 रुपये
  • 32AlphaQ019- 9,499 रुपये
  • 32ALPHA007BL- 8,499 रुपये
  • 32RT1022- 10,999 रुपये
  • 40AlphaQ060 13,999 रुपये
  • 40RT1033 15,999 रुपये
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X