Google Maps में जुड़ी तीन नई सुविधाएं, बदलावों को देखना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना होगा आसान
Google Maps ने यूजर्स को दुनिया को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर करने और यह कैसे बदल रही हैं, देखने में मदद करने के लिए 3 नई सुविधाओं को जोड़ा है। इन तीन सुविधाओं में Historical Imagery In Google Earth, Expanded Street View Coverage और Sharper Satellite Image शामिल है।
ये तीनों सुविधाओं यूजर्स को पर्यावरण में बदलावों को समझने और विस्तार से जगहों को एक्सप्लोर करना आसान बनाएगी। ये तीनों अपडेट गूगल मैप्स पर अधिक आकर्षक और सटीक अनुभव प्रदान करने में मदद करेंगे, ताकि यूजर्स को बदलावों को देखने, नई जगह को सर्च करने और दुनिया की क्लियर तस्वीरों का आनंद लेने का लाभ मिल सकें। आइए इन सुविधाओं के बारे में गहराई से जानते हैं।

Google की 3 नई सुविधाएं
Historical Imagery In Google Earth: हिस्ट्रोकिल इमेजरी सुविधा अब वेब और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध है। यह सुविधा यूजर्स को समय में पीछे जाने, 80 साल पहले की सैटेलाइट और हवाई इमेजरी एक्सप्लोर करने की अनुमति देती है। इस सुविधा की वजह से आप यह देख सकते हैं कि दशकों में विभिन्न क्षेत्र, शहर और परिदृ्श्य कैसे विकसित हुए हैं। उदाहरण के रूप में, इमेजरी यूजर्स को ये देखने की अनुमति देती है कि कैलिफोर्निया में ओरोविल झील में सूखे के दौरान पानी की काफी कमी हुई, लेकिन बारिश ने धीरे-धीरे कैसे इसे भर दिया। ये सुविधा आपको ऐसी जानकारी देगी, जो चाहे पर्यावरण में होने वाले बदलावों के बारे में हो या फिर क्षेत्रों के विकास के बारे में, इस फीचर से आप अतीत की एक आकर्षक झलक से मिल सकेंगे।
Expanded Street View Coverage: दूसरी सुविधा स्ट्रीट व्यू का विस्तार है। गूगल ने लगभग 80 देशों में नई स्ट्रीट व्यू तस्वीरें पेश की है, जिनमें से कुछ को यह अपडेट पहली बार मिल रहा है। यह अपडेट यूजर्स को बोस्निया के मध्युगीन गांवो, नामीबिया के रेतीले पहाड़ों और पैराग्वे की नदियों जैसे दर्शनीय स्थलों सहित कई क्षेत्रों का आभासी रूप से पता लगाने की इजाजत देता है। यह अपडेट न केवल आभासी पर्यटन को बढ़ाता है, बल्कि यूजर्स को दूर-दराज के स्थानों में शहरी सड़कों का पता लगाने की भी इजाजत देता है।
Sharper Satellite Image: गूगल ने AI पावर्ड टेक्नोलॉजी के माध्यम से गूगल अर्थ मैप्स पर तस्वीरों की गुणवत्ता में सुधार किया है। क्लाउड स्कोर प्लस नाम का एआई मॉडल गूगल क्लाउड इमेजेस से बादल और धुंध को हटा सकता है, जिससे दुनिया के एक दम स्पष्ट और अच्छे दृश्यों का मजा लिया जा सके। गूगल में आया ये तीसरा नया अपडेट यह सुनिश्चित करता है कि यूजर्स दुनियाभर से अधिक स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों का लाभ ले सकें और एक बेहतर दुनिया से मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications