बॉडी स्कैनर स्थापित करने वाला भारत का पहला जेल

नई तकनीक के चलते अब जेल में नशीली दवाओं, मोबाइल और हथियार जैसे प्रतिबंधित सामग्रियों तक कैदियों की पहुंच रोकने के लिए तिहाड़ जेल अपने परिसर में एक फुल बॉडी स्कैनर लगाने जा रहा, इस स्कैनर के लगने के बाद तिहाड़ देश का पहला ऐसा जेल बन जाएगा।
जहां बॉडी स्कैनर स्थापित होगा। अधिकारियों ने बताया कि देश के इस सबसे बड़े जेल में दो दौर का सफलतापूर्वक परीक्षण हो चुका है। तिहाड़ जेल के पुलिस उप महानिरीक्षक आर एन शर्मा ने बताया, अपने परिसर में एक फुल बॉडी स्कैनर लगाने वाला भारत का यह पहला जेल होगा।
नशीले पदार्थो, मोबाइल, नकदी और हथियार जैसे प्रतिबंधित सामग्रियों को अपने शरीर में छुपाकर रखने वाले कैदियों की तलाशी के लिए इसे स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित सामग्रियों को सामान्य तलाशी या मेटल डिटेक्टर की सहायता से नहीं पता लगाया जा सकता है।
इस उपकरण से कैदियों के शरीर के साथ संपर्क के बिना छिपाए हुए सामग्रियों का पता चल जाता है। प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी रोकने के लिए र्कइ देशों में मुख्य तौर पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर इसका इस्तेमाल होता है।
तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला जेल नंबर छ और विचाराधीन कैदियों को रखे जाने वाले कारागार नंबर आठ व नौ में यह परीक्षण किया गया। शर्मा ने बताया कि करीब 2.5-3 करोड़ रुपए के स्कैनर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications