Home
News

Tik-Tok स्टार की दिल्ली में गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। नजफगढ़ क्षेत्र के रहने वाले मोहित मोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले ही दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के नीचे कुछ शक्सों ने गन फाइरिंग की थी, जिसमें एक शक्स की मौत उसी समय हो गई थी। वहीं, 21 मई की इस खबर ने एक बार फिर दिल्ली को हैरान कर दिया है।

Tik-Tok स्टार की दिल्ली में गोली मारकर हत्या

क्या है पूरा मामला

मोहित मोर नजफगढ़ का रहने वाला था, वहीं, उसकी उम्र 27 साल की थी। यह मामला 21 मई शाम 5:15 बजे का है, जब मोहित अपने दोस्त से मिलने उसकी दुकान पर गया था। बता दें, दोस्त की दुकान नजफगढ़ के धरमपुरा इलाके में हैं। पुलिक के मुताबिक मोहित दुकान के अंदर बैठ कर अपने दोस्त से बात कर रहा था, तभी तीन लोग हथियार लेकर दुकान के अंदर आ गए।

हत्यारों ने आते ही मोहित पर 13 गोलियां दाग दी, जिसके चलते मोहित वहीं सोफे पर गिर गया। मोहित को तुरंत ही पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मोहित की मौत सांतवी गोली के बाद ही हो गई थी।

टिकटोक, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि तीनों हथियारें काले रंग का हेलमेट पहन कर आए थे। तीनों ही हत्यारें एक स्कूटी पर सवार थे। पुलिस का मानना है कि इसमें गैंग वायलेंस का भी हाथ हो सकता हैl बता दें, मोहित पेशे से जिम ट्रैनर था। बता दें, मोहित सोशल मीडिया साइट्स में काफी फेमस था। इसी के साथ मोहित के Tik-tok में भी 5 लाख सब्सक्राइबर थे। मोहित समय समय पर अपनी वीडियो Tik-tok पर शेयर करता रहता था।

मोहित इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस था। उसके इंस्टाग्राम पर 3 हजार फॉलोअर्स थे। मोहित अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस की पोस्ट लोगों से शेयर करता रहता था। पुलिस के मुताबिक पैसों का विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी इस अपराध का कारण हो सकता है। पुलिस मोहित की सोशल मीडिया प्रोफाइल को स्टडी कर रही है, जिससे मोहित के किसी दुश्मन के बारें में पता लगाया जा सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mohit Mor was a resident of Najafgarh in Delhi and was quite popular on Tattok. This case is on May 21 at 5:15 pm, when Mohit went to his shop to meet his friend. Only three people came in the shop after taking weapons. As the killers came, Mohit blasted 13 bullets, which led to Mohit's death.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X