Home
News

एक बार फिर उठी TikTok को बैन करने की मांग, पढ़िए और जानिए कारण

टिकटॉक पर वीडियो बनाकर लोकप्रिय होने वाले आमिर सिद्दिकी के भाई फैज़ल सिद्दिकी एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, फैज़ल ने टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें वो एक लड़की पर एसिट अटैक करके उसे एक अच्छा काम यानि ग्लोरिफाई करते हुए नज़र आ रहे हैं।

एक बार फिर उठी TikTok को बैन करने की मांग, पढ़िए और जानिए कारण

इस वीडियो के ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद तुरंत राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसकी शिकायत टिकटॉक इंडिया और महाराष्ट्र पुलिस से की और इस पर तुरंत कार्यवाई की मांग की है। टिकटॉक के इस यूज़र्स फैज़ल सिद्दिकी के बारे में बता दें कि ये टिकटॉक वीडियो बनाने वाले एक्टिव यूज़र्स में से एक हैं। फैज़स को टिकटॉक पर 13.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

#BanTiktok ट्विटर पर ट्रेंड

इस घटना के कुछ ही देर बाद ट्विटर पर टिकटॉक को बैन करने का हैशटैग #BanTiktok और #FaizalSiddiqui ट्रेंड करने लगा। बहुत सारे लोग इस ऐप को बैन करने की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को तूल पकड़ता देख टिकटॉक इंडिया से इस वीडियो को हटाने की मांग की और महाराष्ट्र पुलिस से फैज़ल के खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देष दिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने टिकटॉक इंडिया के शिकायत अधिकारी अनुज भाटिया को इस बारे में शिकायत करते हुए लिखा कि, एक ट्विटर पोस्ट में एक टिकटॉक का वीडियो देखा गया है, जिसमें एक पुरुष महिला के साथ हिंसा करते हुए नज़र आ रहा है। उसके बाद उन्होंने टिकटॉक इंडिया से इस वीडियो को तुरंत हटाने की मांग की।

टिकटॉक को बैन करने की मांग शुरू

गौर करने वाली बात है कि ये पहली बार नहीं है कि टिकटॉक वीडियो को बैन करने की मांग उठी है। टिकटॉक को बैन करने की मांग पहले भी कई बार उठ चुकी है। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने भी इस ऐप यानि टिकटॉक पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने के आरोप में इसे बैन करने की मांग की और फिर इसे बैन लगा दिया था।

मद्रास हाई कोर्ट के द्वारा इस ऐप पर बैन लगाने के बाद इस ऐप ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर अपने ऐप से बैन हटा लिया था। अब इस बार फिर टिकटॉक को बैन करने की मांग ने तूल पकड़ा है। अब देखना होगा कि आगे टिकटॉक के बारे में क्या फैसला लिया जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aamir Siddiqui's brother Faizal Siddiqui, who became popular on Tiktok by making videos, seems to be stuck in a big problem. Actually, Faizal has uploaded a video on Tiktok, in which he is seen doing a good job i.e. glorifying her by attacking the girl.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X