TikTok अब भी बैन, फिर क्यों कर रही है ByteDance गुरुग्राम में हायरिंग?
भारत में TikTok की वापसी को लेकर अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं, लेकिन हकीकत ये है कि ऐप अब भी बैन है। इसके बावजूद TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने गुरुग्राम में नई भर्तियों का एलान कर दिया है।
कंपनी ने LinkedIn पर दो नई नौकरियों के लिए विज्ञापन डाले हैं- Content Moderator (Bengali Speaker) और Wellbeing Partnership and Operations Lead। दोनों पद Trust and Safety टीम के तहत गुरुग्राम ऑफिस के लिए निकाले गए हैं।

कंटेंट मॉडरेटर के लिए अंग्रेजी और बंगाली भाषा में दक्षता के साथ सेंसिटिव कंटेंट की समीक्षा करने की योग्यता मांगी गई है। वहीं, वेलबीइंग पार्टनरशिप की भूमिका में हेल्थ और वेलनेस प्रोग्राम मैनेजमेंट का अनुभव और 30% तक ट्रैवल करने की क्षमता जरूरी है।
TikTok की कहानी: बैन से पहले 200 मिलियन यूजर्स
TikTok भारत में जून 2020 में बैन कर दिया गया था। उस समय ऐप के देश में 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स थे। सरकार ने डेटा सुरक्षा और संप्रभुता पर खतरे का हवाला देकर TikTok समेत कई चीनी ऐप्स को बैन किया था। बैन से पहले कंपनी ने भारत में बड़ी टीम खड़ी की थी, लेकिन बाद में ज्यादातर कर्मचारियों को बाहर कर दिया। फिलहाल ByteDance की यहां केवल छोटी टीम ग्लोबल ऑपरेशंस को सपोर्ट कर रही है।
वापसी की अटकलें और सरकार का बयान
पिछले हफ्ते कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डेस्कटॉप ब्राउजर के जरिए TikTok एक्सेस किया जा सकता है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ऐप भारत में वापसी कर सकता है। लेकिन सरकारी सूत्रों ने साफ कहा है- भारत सरकार ने TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस तरह की कोई भी खबर भ्रामक और गलत है।"
फिलहाल स्थिति
अगस्त 2025 तक TikTok भारत में Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। बावजूद इसके, ByteDance की हायरिंग ने यह संकेत जरूर दिया है कि कंपनी अभी भी भारत में अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications