2030 तक मनुष्य बना सकेगा रोबोट से संबंध!
आधुनिक युग में तेजी से बदलते परिप्रेक्ष्य में रोबोट तकनीक कोई बहुत नई नहीं कही जा सकती। अंतरिक्ष, रक्षा, मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में कठिन कार्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है पर अब ऐसी खबर आ रही है कि रोबोट हमारी निजी जीवन में भी भागीदार बन सकते हैं।

डेली मेल में प्रकाशित समाचार के अनुसार फ्यूचरोलाॅजिस्ट डाॅक्टर इआन पिअरसन की समय के साथ शारीरिक संबंधों में तकनीक के उपयोग पर जारी एक रिपोर्ट बताती है कि भविष्य में यौन संबंध व लव दो अलग-अलग चीजें होंगी। इनमें रोबोट आदमी की जगह ले लेगा। वे आगे बताते हैं कि भविष्य के एडल्ट टाॅयज में वर्चुअल टेक्नोलॉजी का यूज बहुत अधिक देखने को मिलेगा। वे कहते हैं कि इन एडल्ट टाॅयज और एप्स में डायरेक्ट नर्वस सिस्टम लिंक, ड्रीम लिंकिंग व बॉडी शेयरिंग आदि आश्चर्यचकित कर देने वाले फीचर सम्मिलित होंगे।
आपको बता दें कि रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक इंसान रोबोट से शारीरिक संबंध स्थापित कर सकेगा। 2035 तक लोग शारीरिक संबंधों में अधिक आनंद लेने हेतु अपने शयनकक्ष में वर्चुअल रिएलिटी गैजेट का यूज करने लगेंगे। इस विशेष गैजेट से आदमी एक साथ वर्चुअली अनेक पार्टनर को देख व अनुभव कर पाएगा। 2050 तक आते-आते स्थितियां इतनी बदलेगी कि मनुष्य को रोबोट के साथ संबंध बनाना ज्यादा बेहतर लगने लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications








