ट्रैवलिंग के शौकीन है तो कुछ इस तरह से पैक करें गैजेट्स
अगर आप ज्यादा ट्रैवल नहीं करते है तो शायद ढेर सारी केबल को लेकर चलने वाली उलझन से कभी गुजरे नहीं होंगे। ज्यादातर ट्रैवलर अपने बैग में 3-4 यूएसबी केबल लेकर चलते हैं। जैसे लैपटॉप चार्जिंग के लिए, मोबाइल चार्जिंग, पॉवर बैंक और कहीं कोई केबल खराब न हो जाए इसके लिए एक एक्ट्रा केबल, अब इन केबल को बार-बार निकालना-रखना थोड़ा मुश्किल भरा काम है। ऊपर से ये इतनी नाजुक होती है अगर ज्यादा जोर लगाकर इन्हें खींचा तो केबल के साथ-साथ आपकी डिवाइस भी खराब हो सकती है।
चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप इतनी सारी केबल को साथ में लेकर चलने से बच सकते हैं।

हर गैजेट जरूरी नहीं
अगर आप लंबे सफर पर निकले है तो गैजेट्स की पैकिंग करने से पहले अपने आप से एक सवाल जरूर करिए क्या ये साथ में लेकर चलना जरूरी है। जैसे अगर लैपटॉप की जरूरत नहीं है तो साथ में इतना भार लेकर चलने की जरूरत नहीं। अब लैपटॉप की नहीं ले कर चलना तो उसका चार्जिंग केबल भी पैकिंग लिस्ट से हट जाएगा।
यूनीवर्सनल एडॉप्टर
ट्रैवलिंग के दौरान फोन चार्ज करना हो, लैपटॉप चार्ज करना हो या फिर कोई भी दूसरा गैजेट, ट्रैवल एडाप्टर हमेशा साथ में लेकर चले। खासकर अगर आप भारत के बाहर किसी दूसरे देश में ट्रैवल कर रहे हो, क्योंकि हर देश में प्लग सॉकेट की डिजाइन अलग अलग होती है। इसके अलावा इनमें 2 पिन और 3 पिन दोनों तरह के सॉकेट मिल जाते हें साथ ही ये पॉकेटेबल भी होते हैं।
पॉवर बैंक
भले ही आपका स्मार्टफोन दो दिन का बैटरी बैकप देता हो लेकिन पॉवर बैंक हमेशा ट्रैवलिंग के दौरान साथ लेकर चलें। अगर हो सके तो अच्छी क्वालिटी की पॉवरबैंक खरीदें, भले ही इसके लिए थोड़े एक्ट्रा पैसे खर्च करने पड़े ताकि एक बार चार्ज करने पर लंबा बैटरी बैकप मिले।
यूएसबी टाइप सी हब
यूएसबी सी अब चार्जिंग के लिए एक स्टैंर्डड बन चुका है, अगर आपकी सभी डिवाइस टाइप सी सपोर्ट करती है तो साथ में ये यूएसबी टाइप सी हब लेकर चले इससे एक चार्जर की मदद से कई डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकते हैं। यानी आपको सभी के लिए अलग-अलग एडाप्टर ले कर चलने की जरूरत नहीं
अगर इन सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको अपने साथ ढेर सारी केबल का जंजाल लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications








