Home
News

OnePlus 6 पर बहुत सारे ऑफर्स की शुरूआत, मिलेगा काफी कैशबैक

By Nikita Rawat

भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन बिकते हैं, जो अपने-अपने कामों में काफी शानदार है। बाजार में काफी सारे स्मार्टफोन हैं लेकिन सबसे ज्यादा जगह चाइनीज स्मार्टफोन ने बनाई है। भारत में ऐसे कई चाइनीज कंपनियां अपने स्मार्टफोन बेच रही है। इतना ही नहीं, यह फोन वाकई में लोगों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इन्हीं ब्रांड में से एक ब्रांड वनप्लस भी है। वनप्लस वर्तमान समय में भारत में बिकने वाले सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में से जाना माना ब्रांड बन गया है। इसी खुशी में वनप्लस ने शानदार ऑफर पेश किया है। बता दें, यह ऑफर वनप्लस 6 खरीदने वाले यूजर्स के लिए होगा।

OnePlus 6 पर बहुत सारे ऑफर्स की शुरूआत, मिलेगा काफी कैशबैक

क्या है वनप्लस का ऑफर...?

कंपनी 1 अगस्त, 2018 से वनप्लस 6 की खरीद पर ग्राहकों को ऑनलाइन या ऑफलाइन चैनलों में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 1,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ वनप्लस ने Amazon.in पर सभी जाने-माने बैंक के क्रेडिट कार्ड और सभी ऑफलाइन चैनलों पर 6 महीने की लागत वाली ईएमआई भी पेश की है। वहीं 3 अगस्त, 2018 से, ग्राहक Amazon.in पर पुराने स्मार्टफ़ोन के आदान-प्रदान पर 1,500 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

भारत वैश्विक उत्पाद के लिए सफल

कंपनी के संस्थापक और सीईओ पीट लॉ ने कहा है कि वनप्लस को सफल वैश्विक उत्पाद बनाने के लिए भारत बेंचमार्क बन गया है। पीट लॉ ने कहा कि
मुझे यह सुनकर काफी खुशी हुई कि वनप्लस सिर्फ तीन वर्षों में भारतीय बाजार में बेस्ट सेलिंग प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में उभरा है। इसी के साथ लॉ ने कंपनी मंच पर भी लिखा कि भारत सफल वैश्विक उत्पादों को बनाने के लिए हमारा बेंचमार्क है। लॉ ने कहा कि भारतीय बाजार अब हमारा दूसरा घर बनने के लिए तैयार है, जो उत्पाद के इनोवेशन के लिए एक अच्छा केंद्र है। भारत में हमारा नया आर एंड डी केंद्र सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारत एक अविश्वसनीय यात्रा के रूप में उभरा है और साथ ही 2017 में कंपनी के राजस्व का लगभग एक-तिहाई हिस्सा बना रहा है।

क्या कहते हैं आंकड़े...?

हांगकांग स्थित काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शेन्ज़ेन स्थित कंपनी वनप्लस 2018 की दूसरी तिमाही में भारत में प्रीमियम सेगमेंट में 40% बाजार हिस्सेदारी के साथ काफी उभरा है। पिछले साल, पहली बार, कंपनी ने 1$ बिलियन राजस्व का रास्ता तय किया था लेकिन इस साल वनप्लस 6 के साथ कंपनी 22 दिनों में दस लाख इकाइयों को बेचने में कामयाब रहा। रिसर्च के अनुसार, प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट 30,000 रुपये और उससे ऊपर के क्यू 2 2018 के दौरान सालाना 19% और 10% बढ़ गया। बेस्ट सेलिंग मॉडल में वनप्लस 6 प्रीमियम सेगमेंट में सबसे अच्छा रहा।

 
Best Mobiles in India

English summary
On the purchase of OnePlus 6 from August 1, 2018, customers will be given cashback of up to Rs 1,500 on ICICI Bank Credit Card EMI transactions in online or offline channels. At the same time, OnePlus has also introduced 6 months' EMI on Amazon.com, a well-known bank's credit card and all offline channels.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X