Home
News

गर्मी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं चलता-फिरता AC, बेहतरीन कूलिंग का लें अनुभव

पारा बढ़ने से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। इस गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। बाहर निकलते ही ऐसा लगता है, जैसे सूरज धरती पर आ गया हो। लोग इस गर्मी से ठंड के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं कि कैसे भी इस गर्मी से छुटकारा मिल जाए।

यहां हम आपके लिए इस गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। आपने वॉल AC के बारे में बहुत सुना है, लेकिन क्या आपने Portable AC के बारे में सुना है। इस AC को आपको वॉल पर टांगने की भी आवश्यकता नहीं है। इसे आप आसानी से कहीं भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर रख सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अब आपको एक ही कमरे में बैठने की जरूरत नहीं हैं, आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से जगह चुन कर इसे वहां रख सकते हैं।

गर्मी से छुटकारा पाने के लिए घर लाएं चलता-फिरता AC

क्या है Portable AC की खासियत

Portable AC की खास बात यह है कि जहां आपको कूलिंग की जरूरत है, वहां इनका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इन Portable AC को अलग-अलग स्पीड से चला सकते हैं। वहीं इनकी कैपिसिटी भी अलग-अलग होती है। मल्टी स्टोरेज कूलिंग के साथ इसमें आपको बेहतर कूलिंग की भी सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा ये बिजली की खपत भी कम करते हैं, जिससे आपका खर्च भी कम होगा।

कहां से खरीद सकते हैं Portable AC

आपको मार्केट में एक से बढ़कर Portable AC मिल जाएंगे। इन Portable AC को आप Amazon, Flipkart, Chroma और विजय सेल्स जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।

Lloyd 1.0 Ton Portable AC: लॉयल का 1 टन Portable AC आपके घर या ऑफिस के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Portable AC में कॉपर ट्यूब का यूज किया गया है। स्मार्ट एलईडी डिस्प्ले, फीदर टच कंट्रोल, क्लीन एयर फिल्टर, ऑटो स्टार्ट जैसे फीचर के साथ इसे आप Amazon पर मात्र 40,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Cruise 1 Ton Portable AC: 1 टन का क्रूज Portable AC बैक्टेरियल फिल्टर के साथ आता है। एक ही मशीन में आपको AC, डीह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरीफायर और पंखे का फायदा मिलता है। इसमें कैस्टर व्हील और HD फिल्टर जैसी खूबियां भी शामिल हैं। आप इसे Amazon साइड से महज 30,890 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

Bluestar 1 Ton Portable AC: Bluestar का क्विक कूलिंग पोर्टेबल एसी 1 Ton की कैपिसिटी के साथ मिलता है। एंटी बैक्टेरियल सिल्वर कोटिंग AC आपको बेहतरीन कूलिंग का एक्सपीरियंस देगा। Bluestar 1 Ton Portable AC को आप विजय सेल्स पर 32,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
To get rid of the heat, bring home a Portable AC and experience the best cooling
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X