Flipkart Big Shopping Days सेल का आज दूसरा दिन, डिस्काउंट और ऑफर्स से भरपूर
भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स में से एक फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए बिग शॉपिंग डेज सेल लेकर आई है। सेल 15 मई से शुरु हो चुकी है और ग्राहक 19 मई तक सेल का लुत्फ उठा सकेंगे यानि पांच दिन आप फ्लिपकार्ट से बंपर डिस्काउंट पर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बिग शॉपिंग डेज सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिग शॉपिंग डेज सेल में क्या ऑफर्स मिल रहे हैं।
इन प्रोडक्ट्स पर भारी छूट
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की पांच दिनों की सेल में आप स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, कैमरे, होम एप्लायंसेज और कपड़ों को धमाकेदार ऑफर पर खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स
Vivo Y81- Flipkart Big Shopping Days के दौरान वीवी Y81 को आप मात्र 7,999 रुपय में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy J6- बंपर सेल में इसकी कीमत हो गई है 9,490 रुपये। सैमसंग का ये बजट फोन सेल के दौरान आपको अब तक की सबसे कीमत में उपलब्ध हो रहा है। फोन का मार्केट प्राइस 12,900 रुपये है।
Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 7- वहीं, शाओमी का रेड मी नोट 6 प्रो को आप 13,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें कि स्मार्टफोन पर कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है जिसके कारण पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर बॉयर्स को 1000 रुपए का एडिसनल डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, बजट स्मार्टफोन Redmi Note 7 को आप 11,999 रुपये में अपने घर मंगा सकते हैं।
Honor 9N और Honor 10 Lite- बॉयर्स को पांच दिन की सेल में Honor 9N 8,999 रुपए में मिल सकता है तो वहीं एमआरपी 16,999 रुपए का Honor 10 Lite सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदना संभव हो सकता है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी धमाकेदार ऑफर
इन सबके अलावा Big Shopping Days में ग्राहक Nokia5.1 Plus स्मार्टफोन 7,999 रुपए, Asus Max Mi 5,999 रुपये, Oppo K1 स्मार्टफोन14,490 रुपये, Oppo A3s स्मार्टफोन 9,990 रुपये और Infinix Smart 2 स्मार्टफोन 4,699 रुपये, Honor 7S स्मार्टफोन 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर
सेल के दौरान फिल्पकार्ट ने ग्राहकों को पुराना एक्सचेंज कराने की भी सुविधा दी है। जिसके तहत एडिशनल डिस्काउंट पाया जा सकता है। आप Vivo V15 Pro हैंडसेट के 6 जीबी वेरियंट को 26,990 रुपए में खरीद सकते हैं और अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करवाते हैं तो आपको 3000 रुपए की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, Oppo F9 के 4 जीबी वेरिएंट का प्राइस 14,990 रुपये है जिसके आप एक्सचेंज ऑफर पर 3000 रुपये की छूट के साथ पा सकते हैं।
वहीं, Vivo V11 स्मार्टफोन के 6 जीबी वेरिएंट की कीमत है 19,990 रुपये और कंपनी इस स्मार्टफोन पर 4000 रुपये एडिसनल एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके साथ ही सेल के दौरान मोटोरोला के Moto G7 स्मार्टफोन को अगर आप 16,999 रुपये में ऑर्डर करते हैं और पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप 2000 रुपए की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
इसी तरह Samsung Galaxy Note 8 के पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कराने पर एडिशनल डिस्काउंट 3000 रुपए मिलेगा। बता दें कि सेल के दौरान इस फोन की कीमत 36,000 रुपए है।
ऐसे पाएं 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट
सेल के दौरान शॉपिंग करने पर बॉयर्स अतिरिक्त 10 फीसदी डिस्काउंट भी पा सकते हैं। जी हां, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ट से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








