Home
News

Month End Mobile Fest का आज आखिरी दिन, आखिरी कुछ घंटों में उठाए फायदा

आज जुलाई के महीने का आखिरी दिन है। इस वजह से आज पिछले पांच दिनों से चले आ रहे Flipkart Month End Fest का भी आखिरी दिन है। फ्लिपकार्ट ने इस फेस्ट को 26 जुलाई से शुरू किया था जो कि आज यानि 31 जुलाई की रात बजे तक चलेगा। इस सेल में अलग-अलग कंपनियों के बहुत सारे नए पुराने स्मार्टफोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Month End Mobile Fest का आज आखिरी दिन, आखिरी कुछ घंटों में उठाए फायदा

अगर आप अभी तक इन डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो आपके पास आज का एक आखिरी दिन अभी भी बचा है। आप ज रात 12 बजे से पहले फ्लिपकार्ट पर Month End Fest पर मिलने वाले शानदार डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा उठाकर बहुत सारे कंपनियों में से अपना पसंदीदा स्मार्टफोन चुनकर खरीद सकते हैं।

Flipkart Month End Fest का आज आखिरी दिन

अगर आप आज स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो फ्लिपकार्ट के इस मंथ एंड फेस्ट से अच्छी जगह आपको कोई दूसरी नहीं मिलेगी। हालांकि हम आपको यहां कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में भी बता देते हैं कि फ्लिपकार्ट की इस सेल में कौन-कौन से स्मार्टफोन पर कैसा-कैसा ऑफर्स और डिस्काउंट्स मिल रहा है। आइए शुरू करते हैं।

इस सेल में शाओमी रेडमी, रियलमी, हॉनर, समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिया जा रहा है। आप फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर सभी फोन के ऑफर्स को कंपेयर कर सकते हैं और अपने लिए एक बेस्ट स्मार्टफोन चुनकर खरीद सकते हैं। इस सेल में वीवो का लेटेस्ट फोन Vivo Z1 Pro भी आप खरीद सकते हैं।

10,000 तक के स्मार्टफोन

इस सेल में Realme 3 डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध मिलेगा। इसके अलावा Realme C2 भी 5,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आप खरीद सकते हैं। वहीं Honor 8C 7,999 रुपए, Honor 9N 8,999 की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा मोटो का Moto One Power स्मार्टफोन भी 10,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध मिलेगा।

Realme 3 Pro भी इस सेल के दौरान 13,999 रुपए में मिलेगा। वहीं इसी कीमत में आप Redmi Note 7 Pro को भी खरीद सकते हैं। शाओमी के नए फोन में से एक Redmi Note 7S पर भी यूज़र्स को एक हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को यूज़र्स 10,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं Honor 9N भी 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत से उपलब्ध है।

नो-कॉस्ट ईएमआई वाले स्मार्टफोन ऑफर्स

अगर आप शाओमी के नए सब ब्रांड पोको का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी एक अच्छा मौका है। इस सेल में आपको Poco F1 पर भारी छूट मिल जाएगी। इस स्मार्टफोन पर 6000 रुपए का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 रुपए है। इसके अलावा इस फोन को आप 3000 रुपए की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

इस सेल में आपको Black Shark 2 पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिया जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए यूज़र्स 6,667 रुपए का नो-कॉस्ट ईएमआई भी दिया जा रहा है। इसका मतलब गेमिंग स्मार्टफोन के शौकिन यूज़र्स के लिए भी ये सेल काफी शानदार है। इन स्मार्टफोन के अलावा कुछ महंगे स्मार्टफोन पर भी ऑफर्स दिया जा रहा है। इनमें Honor 20, iPhone 8 Plus, Asus 6Z, Samsung Note 9, Oppo Reno 10X Zoom, Goole pixel 3A, Red Magic 3 जैसे बहुत सारे स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Samsung के स्मार्टफोन पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ Samsung S10 सीरीज पर भी यूज़र्स को ऑफर्स मिलेंगे। इस सेल में सैमसंग का एक स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A80 है। इस स्मार्टफोन में दुनिया का पहला 48 मेगापिक्सल का रोटेटिंग कैमरा सेटअप है। इसकी कीमत 47,990 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today is the last day of the month of July. This is the last day of the Flipkart Month End Fest, which has been running for the last five days. Flipkart started this fest from July 26, which will run today ie 31 July. In this cell, lots of different discounts and offers are being offered on many smartphones of different companies.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X