Nokia Phones Fan Festival का आज आखिरी दिन, जल्दी करें!
Nokia ने अपने 'Nokia Phones Fan Festival' को पिछले महीेने शुरू कर दिया था। कंपनी ने अपने इस Festival के समय को बढ़ा दिया था। हालांकि आज इस Festival का आखिरी दिन है। सेल के चलते कंपनी अपने कुछ खास स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन स्मार्टफोन्स में Nokia 6.1 Plus, Nokia 7.1, Nokia 8.1, और Nokia 8 Sirocco जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं। बता दें, कंपनी इन सभी स्मार्टफोन्स पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

Nokia 6.1 PlusNo
अगर आप सेल के चलते Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को खरीदने जा रहे हैं तो 'FANFESTIVAL' प्रोमोकोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कोड आपको 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने में सक्षम है। इस प्रोमो कोड के साथ ग्राहक स्मार्टफोन के 4GB रैम वाले वेरिएंट को 14,499 रुपये और 6GB रैम वाले वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
ग्राहक स्मार्टफोन की खरीद के साथ एयरटेल पर 2,000 रुपये का कैशबैक और 240GB डाटा का बेनिफिट पा सकते हैं। कैशबैक को 40 महीनों में 50 रुपये के वॉवचर्स में 199, 249, 448 रुपये के रिचार्ज में यूज किया जा सकता है।
Nokia 8 Sirocco
सेल के चलते 'FANFESTIVAL' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके Nokia 8 Sirocco पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा ह, जिससे फोन की कीमत 35,999 रुपये हो जाती है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ एयरटेल पर 120GB का फ्री 4G डाटा का बेनिफिट दे रही है।
Nokia 8.1
Nokia 8.1 पर 'FAN6000' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके 4GB वाले वेरिएंट पर 6000 रुपये का डिस्काउंट और 6GB रैम वेरिएंट पर 'FAN4000' प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके 4,000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स है 199 के प्लान पर 1TB का फ्री 4G डाटा भी पा सकते हैं।
Nokia 7.1
Nokia 7.1 स्मार्टफोन के लिए ग्राहक 'FANFESTIVAL' प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ कंपनी Airtel के ऑपरेटर्स पर भी ऑफर दे रही है। बता दें, एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 199 रुपये के प्लान पर 1TB डाटा बेनिफिट दिया जा रहा है। वही पोस्टपेड यूजर्स 120 GB डाटा बेनिफिट के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








