Home
News

आज साल के सबसे छोटे दिन पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

क्या आपने आज गूगल के डूडल के पर ध्यान दिया है...? आज गूगल ने अपने डूडल को winter solstice (विंटर सोलस्टाइस) के लिए समर्पित किया है। गूगल अपने डूडल के जरिए आज winter solstice (विंटर सोलस्टाइस) सेलिब्रेट कर रहा है। आइए हम आपको विंटर सोलस्टाइस के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

आज साल के सबसे छोटे दिन पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल

जिन लोगों को विंटर सोलस्टाइस के बारे में नहीं पता उन्हें हम बता दें कि इसे हिंदी में दिसंबर दक्षिणायन कहते हैं। इसे हर साल 21 दिसंबर को मनाया जाता है। आज के दिन का खास महत्व इसलिए है क्योंकि आज उत्तरी गोलार्द्ध के लिए साल का सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात होती है।

आज के दिन पृथ्वी सूरज से सबसे दूर होती है। इस वजह से आज साल का सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होती है। अगर वैज्ञानिक भाषा में बात की जाए तो विंटर सोलस्टाइस उस समय होता है जब सूर्य सीधे मकर रेखा के ऊपर होता है। लिहाजा, इस दिन को विंटर सोलस्टाइस और मिडविंटर के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि किसी-किसी साल में विंटर सोलस्टाइस 23 दिसंबर को भी होता है।

यह आकाश में उल्का शॉवर के साथ दिखाई देता है। आपको बता दें कि पृथ्वी पर लोगों ने सूर्य की इस वार्षिक प्रगति को देखने के लिए स्मारकों का भी निर्माण किया था। इंग्लैंड में भी इसी तरह के एक स्मारक का निर्माण किया गया था। जिसका नाम Stonehenge है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Have you looked at Google's doodles today ...? Today Google has dedicated its doodle to winter solstice (Winter Solstice). Google is today celebrating the winter solstice (winter solstice) through its doodles. Let us tell you some special things about Winter Solstice.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X