अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में लांच हुए टॉप 5 एंड्रायड फोन
कार्बन A11, A7+, A1+ (Karbonn A11, A7+, A1+)
कार्बन ने एक साथ तीन स्मार्टफोन लांच कर सब को हैरान कर दिया है वैसे ये तीनों फोन अपने पिछले फोन के अपग्रेड वर्जन है। जिसमें से कार्बन ए11 में 4 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है साथ में 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर, 5 मेगापिक्सल का कैमरा, लिड फ्लैश सपोर्ट दिया गया है, फोन में एंड्रॉयड का आईसीएस 4.0 प्लेटफार्म दिया गया है। कंपनी ने फोन में 1.500 एमएएच की लियॉन बैटरी दी है जो लम्बा बैटरी बैकप देती है।
कार्बन ए7 प्लस में एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस के साथ 3.5 मेगापिक्सल की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 320 x 480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, इसके अलावा 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर, वीजीए फ्रंट कैमरा, 512 एमबी रैम, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी, 1,420 एमएएच बैटरी इनबिल्ड है।
कार्बन के आखिरी फोन ए1 प्लस में 2 .3 जिंजरब्रेड प्लेटफार्म के साथ 3.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 320 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा, वीजीए कैमरा, 1420 एमएएच लियॉन बैटरी दी गई है।
काबर्न ने ड्युल सिम ए11, ए7 प्लस और ए1 प्लस को इंडियन मार्केट में 9,990 रुपए, 8,990 रुपए और 4,990 रुपए में लांच किया है।
पढ़ें: टॉप 5 हॉटेस्ट सेलिंग एचटीसी स्मार्टफोन


Click it and Unblock the Notifications








