Home
News

मोबाइल एंटीवायरस सर्च कर रहे हैं तो ये है कुछ बेस्‍ट ऑप्‍शन

By Roith

मोबाइल मालवेयर और साइबर हमले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इसलिए यह बेहद जरूरी है आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट को किसी अच्छे एंटीवायरस ऐप की मदद से सेफ रखें। बाजार में कई सारे एंटीवायरस एप्लिकेशन मौजूद हैं, आज हम आपको 2024 के कुछ बेस्‍ट एंटीवायरस ऑप्‍शन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें मोबाइल के साथ पीसी में भी इंस्‍टॉल कर सकते हैं

मोबाइल एंटीवायरस सर्च कर रहे हैं तो ये है कुछ बेस्‍ट ऑप्‍शन

1. बिटडिफेंडर एंटीवायरस

बिटडिफेंडर काफी लंबे समय से मोबाइल सिक्‍योरिटी के क्षेत्र में सक्रिय है। इसका फ्री वर्जन में मालवेयर स्कैनिंग, वेब सुरक्षा और एप्लिकेशन जैसी बुनियादी सेफ्टी सुविधाएं दी गईं हैं। इसमें क्रिप्‍टोजैकिंग, रैनसमवेयर और एआई से जुड़े हैकिंग से बचने के कई टूल दिए गए हैं।

2. नॉर्टन मोबाइल सेफ्टी

नॉर्टन एंटीवायरस एक दिग्गज नाम है। इसके मोबाइल सुरक्षा फीचर्स में मैलवेयर स्कैन, वाई-फाई सुरक्षा, और एप्प एडवाइजर शामिल हैं। अगर इसका प्रीमियम वर्जन लेते हैं तो इसमें और भी सिक्‍योरिटी फीचर आपको मिल जाते हैं।

3. कैस्परस्काई इंटरनेट सिक्योरिटी

कैस्परस्काई काफी पॉपुलर सिक्‍योरिटी कंपनी है। इसका मोबाइल एंटीवायरस पॉवरफुल मालवेयर स्कैनिंग, कॉल और एसएमएस फिल्टरिंग, वेब सुरक्षा जैसे कई उपयोगी फीचर प्रोवाइड करता है।

4. मैलवेयरबाइट्स एंटी-मालवेयर

यह लाइट-वेट एप्लिकेशन प्रीमियम सपोर्ट जैसे रनेबल एंटी-रैंसमवेयर, मालवेयर प्रोटेक्शन और प्रैक्टिस मोड जैस ऑप्‍शन देता है वैसे तो ये फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन अगर चाहे तो इसका पसर्नल, ऑफिस और होम के अलावा बिजनेस प्‍लान भी ले सकते हैं।

5. अवास्ट मोबाइल सिक्‍योरिटी

अवास्ट भी मोबाइल सिक्‍योरिटी के दिग्गजों में से एक है। इसके प्रोडेक्‍ट्स में एंटीवायरस, एंटी-थेफ्ट, एप्लिकेशन लॉकर और कॉल ब्लॉकर जैसे बेहतरीन फीचर मिलते हैं।

6. सोफोस मोबाइल सिक्योरिटी

सोफोस एक ब्रिटिश सिक्‍योरिटी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कंपनी है, इसके एंटीवायरस सॉफ्टवेयर बहुत ही पॉवरफुल और प्रभावी होते हैं। इसमें डिवाइस एंक्रिप्शन, वेब प्रोटेक्शन और फ्रॉड प्रिवेंशन जैसी हाईटेक सुविधाएं मिलती हैं।

7. लुक आउट मोबाइल सिक्योरिटी

लुकअउट मोबाइल एंटी-वायरस में यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एंटी-थेफ्ट, ऑनलाइन बैकअप और एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन भी मिलता है।

8. टेंसेंट मैनेजर

यह एक पॉवरफुल एंड्रॉयड एंटी-वायरस एप है जो मालवेयर से बचाव करने के साथ-साथ बैटरी बचाने और परफॉर्मेंस बढ़ाने में भी मदद करता है।

9. ट्रेंड माइक्रो मोबाइल सिक्योरिटी

ट्रेंड माइक्रो एंटीवायरस क्षेत्र का एक जाना-माना नाम है। इसका एंटीवायरस रियल टाइम मालवेयर स्कैनिंग, वेब थ्रेट डिटेक्शन और प्राइवेसी स्कैनर प्रोवाइड करता है।

10. जीडेटा मोबाइल सिक्योरिटी

जीडेटा का यह एंटीवायरस हाई-एंड सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है जैसे कि रैनसमवेयर प्रोटेक्शन, फिंगरप्रिंट लॉक और अन्य उपयोगी टूल्स मिल जाते हैं।

ये सभी एंटीवॉयरस फ्री है लेकिन अगर आप डिवाइस में फुल सिक्‍योरिटी चाहते हैं तो प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना ही सही होगा। इसके अलावा कई एंटीवायरस ड्युल डिवाइस ऑपशन भी देते हैं यानी एक सबस्‍क्रिप्‍शन में पीसी और मोबाइल दोनों कवर कर सकते हैं। उम्‍मीद है इस लेख कर मदद से आप अपनी डिवाइस के लिए बेस्‍ट एंटीवायरस सलेक्‍ट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This article lists the top 10 best Android antivirus apps for 2024, offering robust malware scanning, privacy protection, and advanced security capabilities.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X