Home
News

Vivo Y400 5G के टॉप 10 फीचर्स, कम दाम में AI और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Vivo ने अपनी Y सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Vivo Y400 5G लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर Gen-Z यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह फोन अपने आकर्षक डिजाइन, बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ एक ऑल-राउंडर डिवाइस बन सकता है। चलिए जानते हैं इसके 10 बेहतरीन फीचर्स।

Vivo Y400 5G के टॉप 10 फीचर्स

1. 6000mAh की पावरफुल बैटरी

इस फोन में मिलती है 6000mAh की बड़ी बैटरी जो लंबे समय तक चलती है। साथ ही, 90W FlashCharge तकनीक से यह महज 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

2. शानदार AMOLED डिस्प्ले

6.67 इंच का FHD+ AMOLED Dotch डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जो तेज धूप में भी जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

3. IP68 और IP69 रेटिंग के साथ दमदार

यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित है, और 2 मीटर तक पानी में भी 30 मिनट तक काम कर सकता है। अंडरवॉटर फोटोग्राफी और वॉटर इजेक्शन जैसे खास फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

4. Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर

4nm पर आधारित ये चिपसेट शानदार परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है।

5. 8GB + 8GB एक्सटेंडेड रैम

इसमें 8GB रैम के साथ 8GB एक्सटेंडेड रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिससे बड़ी फाइलें और हैवी ऐप्स भी स्मूदली चलते हैं।

6. 50MP का Sony कैमरा

Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा हर शॉट को शानदार बनाता है - वो भी पानी के अंदर!

7. AI फीचर्स का धमाका

AI Transcript Assist, AI Note Assist, AI Photo Enhance और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे युवाओं के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

8. थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस

डुअल स्पीकर और 400% वॉल्यूम बूस्ट के साथ आपका एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस हो जाएगा दमदार।

9. स्टाइलिश डिजाइन

Glam White और Olive Green कलर वेरिएंट्स के साथ यह फोन दिखने में बेहद प्रीमियम लगता है।

10. किफायती कीमत

इसका 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये में और 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध है, साथ ही कई आकर्षक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसकी पहली सेल 7 अगस्त से लाइव होगी।

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो दिखने में शानदार हो, परफॉर्मेंस में दमदार हो और स्मार्ट फीचर्स से लैस हो तो Vivo Y400 5G आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X